50 रुपए की लालच देकर ननिहाल आई 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हुलिया के आधार पर ऐसे दरिंदे तक पहुंची पुलिस

Published : Jan 03, 2020, 04:11 PM IST
50 रुपए की लालच देकर  ननिहाल आई 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हुलिया के आधार पर ऐसे दरिंदे तक पहुंची पुलिस

सार

बच्ची घर के पास भी खेल रही थी। युवक ने बच्ची व एक और लड़की को गांव के बाहर राजकीय नलकूप के पास बंद खड़ी बाइक में धक्का देने के लिए चलने को कहा। दोनों जाने को तैयार नहीं हुईं तो युवक ने 50-50 रुपये देने का लालच दिया। इस पर बच्ची उसके साथ चली गई। वहां ले जाकर युवक ने नलकूप में बच्ची से दुष्कर्म किया।

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)।  ननिहाल आई दस साल की बच्ची को 50 रुपए की लालच देकर दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। रोती-बिलखती किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिवार वालों को जानकारी दी। सूचना पर जाफरगंज थाने की पुलिस हरकत में आ गई। रातभर छापेमारी कर हुलिया के आधार पर दरिंदे को पड़ोसी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही अपनी निगरानी में मासूम का ईलाज करा रही है।

इस तरीके से किया रेप
परिजनों के मुताबिक बच्ची घर के पास भी खेल रही थी। युवक ने बच्ची व एक और लड़की को गांव के बाहर राजकीय नलकूप के पास बंद खड़ी बाइक में धक्का देने के लिए चलने को कहा। दोनों जाने को तैयार नहीं हुईं तो युवक ने 50-50 रुपये देने का लालच दिया। इस पर बच्ची उसके साथ चली गई। वहां ले जाकर युवक ने नलकूप में बच्ची से दुष्कर्म किया।

बच्ची ने बताया आरोपी का हुलिया 
सूचना पर भारी पुलिस बल गांव पहुंच गई। बच्ची ने आरोपी युवक का हुलिया और गांव में मकान की लोकेशन बताई। इस पर पुलिस की एक टीम गांव गई। वहां से आरोपी के तेरहवीं में जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शक पर दो अन्य युवकों को गांव से उठाया। बच्ची से शिनाख्त कराई, तो उसने पुष्टि नहीं की। घटनास्थल से एक किमी दूर दूसरे रिश्तेदार के यहां आरोपी के होने की सूचना पर पुलिस ने उसे वहां से दबोच लिया।

20 दिन पहले ननिहाल आई थी मासूम
बकेवर थाना क्षेत्र की निवासी मासूम 20 दिन पहले जाफरगंज थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल आई थी। आरोपी युवक भी अपनी रिश्तेदारी तेरहवीं संस्कार में शमिल होने के लिए आया था। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 3 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी तक बारिश का कहर, सोमवार के लिए IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट
समधी से क्यों रूठ गईं मायावती, जानें कौन हैं आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ?