श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को बस ने पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत 16 घायल

Published : Aug 06, 2019, 11:25 AM ISTUpdated : Aug 09, 2019, 11:16 AM IST
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली को बस ने पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत 16  घायल

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ हादसा। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर को बस ने मारी टक्कर। 

उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे लगतार जारी हैं। सावन माह के अवसर पर बाराबंकी स्थित लोधेश्वर बाबा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गई। एक तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में सीएससी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। घटना बुधवार की है।
        
दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु 

 जानकारी के मुताबिक, कानपुर के गांव बिरला खानपुर के करीब दो दर्जन श्रद्धालु एक ट्रैक्टर ट्राली में भरकर दर्शन करने बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर गए हुए थे। दर्शन कर के लौटते समय करीब 6:00 बजे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसमें सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर मेडिकल कालेज भेजा, जहां से घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!