टेंशन में यूपी पुलिस, 2 पुलिसवालों ने खुद को मार ली गोली

उत्तर प्रदेश पुलिस तनाव में जी रही है! क्या ये दो हादसे यही बयां करते हैं। एक घटना बागपत जिले की है। यहां दरोगा ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को शूट कर लिया। दूसरा केस बिजनौर जिले का है। यहां एक सिपाही ने कनपटी पर राइफल सटाकर गोली मार ली।

Asianet News Hindi | Published : Aug 16, 2019 7:08 AM IST

बागपत/बिजनौर. शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में यूपी पुलिस के दो कर्मचारियों ने खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया। एक मामला प्रमोशन की टेंशन से जुड़ा है। दूसरा भी ड्यूटी को लेकर तनाव का बताया जाता है।

प्रमोशन न मिलने से परेशान
बागपत जिले के बलेनी थाने में तैनात दरोगा मधुप सिंह गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र के संजयनगर में रहते थे। शुक्रवार को उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही गाजियाबाद एसएसपी सुधीर कुमार सहित तमाम अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए थे। बताते हैं कि कुछ समय पहले उनकी पहले की सर्विस रिवाल्वर चोरी हो गई थी। इसके बाद उनके खिलाफ मुरादाबाद में केस दर्ज हुआ था। इसके चलते उनका प्रमोशन रुका हुआ था। मधुप सिंह की पहली पत्नी की मौत चुकी है। उन्होंने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी टीचर है। माना जा रहा है कि प्रमोशन रुकने से मधुप सिंह परेशान थे। हालांकि सही कारण अभी सामने नहीं आया है।

शादी के डेढ़ महीने बाद सुसाइड
बिजनौर कलेक्ट्रेट में ईवीएम की सिक्योरिटी में तैनात एक कांस्टेबल ने कनपटी से राइफल सटाकर गोली मार ली। मृतक अंकुर राणाा बागपत जिले का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, मृतकी की डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी। SP सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि मृतक किसी तनाव में था। आशंका है कि मामला परिवार से जुड़ा है। हालांकि सही स्थिति का पता जांच के बाद ही चलेगा।

Share this article
click me!