UP-MP बॉर्डर पर रोके गए प्रवासी, भूखे-प्यासे कर रहे हंगामा, लगा 20KM लंबा जाम, पुलिस ने भांजी लाठियां

Published : May 17, 2020, 08:40 AM ISTUpdated : May 17, 2020, 09:59 AM IST
UP-MP बॉर्डर पर रोके गए प्रवासी, भूखे-प्यासे कर रहे हंगामा, लगा 20KM लंबा जाम, पुलिस ने भांजी लाठियां

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश का पालन कराने के लिए पुलिस ने रक्सा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर रखी है। इससे हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूरों के वाहनों के पहिए रक्सा बॉर्डर पर रुक गए हैं। प्रवासी मजदूर अपने प्राइवेट वाहनों से नहीं उतरने की जिद पर अड़ गए हैं। इसके कारण झांसी के रक्सा बॉर्डर 20 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया है। वहीं, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज किया।

झांसी (Uttar Pradesh) । यूपी और मध्य प्रदेश बॉर्डर सील कर दिया गया है। पुलिस ने रक्सा बॉर्डर से झांसी में वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया। इस कारण हजारों वाहनों की कतार लग गई है। वहीं, बीती रात से भूखे-प्यासे प्रवासी मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। प्रवासी मजदूरों के बढ़ते हंगामे को देख बॉर्डर पर कई कम्पनी पीएसी बुला ली गई है। प्रवासी मजदूर रोडवेज की बसों में बैठने को तैयार नहीं हो रहे हैं। खबर है कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठी भी चार्ज किया। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक भी श्रमिक पैदल या किसी वाहन में छुपकर या निजी वाहन से यूपी में प्रवेश करेगा तो बॉर्डर के थाने के थानेदार इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

यह है पूरा मामला
सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश का पालन कराने के लिए पुलिस ने रक्सा बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर रखी है। इससे हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूरों के वाहनों के पहिए रक्सा बॉर्डर पर रुक गए हैं। प्रवासी मजदूर अपने प्राइवेट वाहनों से नहीं उतरने की जिद पर अड़ गए हैं। इसके कारण झांसी के रक्सा बॉर्डर 20 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया है।

यह है मुख्य कारण
पुलिस निजी वाहनों को यूपी में प्रवेश नहीं दे रही है। इसके कारण मजदूरों ने जमकर हंगामा किया है। आईजी, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी रक्सा बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। खबर है कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठी भी चार्ज किया।

रोडवेज की बसों पर बैठने को तैयार नहीं मजदूर
बीती रात भूखे-प्यासे प्रवासी मजदूरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। प्रवासी मजदूरों के बढ़ते हंगामे को देख बॉर्डर पर कई कम्पनी पीएसी बुला ली गई है। प्रवासी मजदूर रोडवेज की बसों में बैठने को तैयार नहीं हो रहे हैं
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट