Monkeypox: गाजियाबाद और नोएडा में मिले 3 संदिग्ध मरीज, सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश

Published : Jul 27, 2022, 04:47 PM IST
Monkeypox: गाजियाबाद और नोएडा में मिले 3 संदिग्ध मरीज, सीएम योगी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश

सार

गाजियाबाद और नोएडा में मंकीपॉक्स के 3 संदिग्ध मरीज सामने आए। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश भी जारी किए हैं। सभी संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 

नोएडा: देश के कई राज्यों से मंकीपॉक्स के मरीज सामने आ रहे हैं। लगातार इस बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ा हुआ है। इसी बीच बुधवार को नोएडा और गाजियाबाद में भी मंकी पॉक्स के 3 संदिग्ध केस सामने आए। इस बीच संदिग्ध महिला का सैंपल भी लिया गया। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है। जिले में बने कोविड अस्पतालों में 10 बेड रिजर्व रखने को भी कहा गया है। मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी गाज गिराने की तैयारी है। 

संदिग्ध महिला मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री लगाई जाएगी पता
आपको बता दें कि ग्रेटर नोडा निवासी संदिग्ध महिला के सैंपल को लखनऊ भेजा गया। नोएडा में मंकीपॉक्स की संदिग्ध महिला मरीज की उम्र तकरीबन 47 वर्ष है। शुरुआती लक्षण दिखने के बाद महिला जांच के लिए पहुंची हुई थी। फिलहाल महिला के सैंपल भेजे जाने के साथ ही उसे होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। महिला के मुंह और शरीर में बाकी जगह पर भी यह लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं। 

सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में मंगलवार को इलाज के लिए महिला पहुंची। महिला का ब्लड औऱ स्वैब सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया। महिला की आयु तकरीबन 47 वर्ष बताई जा रही है। महिला दिल्ली के स्कूल में अध्यापक है और उसका अन्य जगहों पर भी आना जाना लगा रहता है। फिलहाल महिला की ट्रैवल हिस्ट्री को भी पता किया जा रहा है। जो भी लोग उसके संपर्क में आए हैं उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं इस बीच स्वास्थ्य विभाग भी एलर्ट है।

गाजियाबाद में मिले 2 संदिग्ध मरीज 
इस बीच गाजियाबाद में भी मंकीपॉक्स के दो संदिग्ध मामले सामने आए। इसमें से एख मरीज गाजियाबाद के अर्थला इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। वह गाजियाबाद जिला अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए पहुंचा हुआ था। उसके सैंपल को पुणे जांच के लिए भेजा गया है। उसे भी होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। जबकि दूसरा मरीज दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हुआ है। उसके जांच नमूनों को भी लेबोरेटरी भेजा गया है। 

मंकीपॉक्स के लक्षण 
इससे संक्रमित होने पर लक्षण 5 से 21 दिन में दिखाई पड़ते है। तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, थकावट और ठंड लगना जैसे प्राथमिक लक्षण कुछ ही दिनों में दिखाई देने लगते हैं। इसके बाद शरीर पर चकते और लाल दाने दिखाई पड़ते हैं। कुछ सप्ताह के बाद ये लक्षण आमतौर पर ठीक हो जाते हैं। 

मंकीपॉक्स को WHO ने घोषित किया ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी, 75 देशों के 16 हजार लोगों में फैला यह रोग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता