
लखनऊ: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में जालसाजों की ओर से अलग अलग तरीके अपनाकर ठगी(Fraud) के मामले सामने आते ही रहते हैं। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया, जहां जालसाजों ने स्वास्थ्य विभाग(health department) में बहन और भाई की नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए 30 लाख रुपये हड़प लिए। नियुक्ति नहीं होने पर पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे थे। जिस पर आरोपी टाल मटोल करता। जिसके बाद पीड़ितों ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
ठग ने प्रति व्यक्ति तय की थी 15 लाख की डील
मिली जानकारी के अनुसार, विशालखंड निवासी देवेंद्र कुमार की पहचान मऊ निवासी अभिषेक राय उर्फ विक्की से थी। वर्ष 2019 में मुलाकात होने पर अभिषेक ने स्वास्थ्य विभाग में भर्तियां निकलने की जानकारी दी थी। उसका दावा कि विभाग के बड़े अधिकारियों से जान पहचान हैं। उनसे पता चला है कि रुपये खर्च करने पर नियुक्ति आसानी से हो सकती है। पूर्व परिचित होने के कारण देवेंद्र ने भरोसा कर लिया। उन्होंने भाई और बहन की नौकरी लगवाने के लिए अभिषेक से बात की थी। इस पर अभिषेक ने 15 लाख रुपये प्रति व्यक्ति का खर्च बताया था।
पैसा वापस न करने पर जालसाजों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
पीड़ित के अनुसार, 30 लाख रुपये लेने के बाद अभिषेक का व्यवहार बदल गया। नौकरी के लिए पूछताछ करने पर वह टाल मटोल करता रहा। देवेंद्र के मुताबिक मऊ स्थित अभिषेक के घर पहुंचने के बाद भी उन्हें रुपये वापस नहीं मिले। ठग से परेशान हो चुके देवेंद्र ने एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव से मिल कर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद गोमतीनगर कोतवाली में बुधवार को अभिषेक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।