तमिलनाडु के एन्नोर में तेज लहरों की चपेट में आए यूपी के 4 मजदूर, सर्च अभियान के बाद भी नहीं मिला सुराग

Published : Dec 26, 2022, 10:21 AM IST
तमिलनाडु के एन्नोर में तेज लहरों की चपेट में आए यूपी के 4 मजदूर, सर्च अभियान के बाद भी नहीं मिला सुराग

सार

यूपी के 4 मजदूर चेन्नई रामकृष्ण नगर के समुद्री लहर की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को अवकाश के दिन 8 लोग रामकृष्ण नगर समुद्र तट पर गए थे। वहीं समुद्र में नहाने के दौरान विशाल लहर 4 मजदूरों को बहा ले गई।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 4 प्रवासी कामगार एन्नोर समुद्र तट पर एक विशाल लहर की चपेट में आ गए। बता दें कि समुद्र की विशाल लहर में बह जाने के कारण 4 कामगारों के मौत की आशंका जताई जा रही है। चेन्नई के एन्नोर के पास अंडालकुप्पम क्षेत्र में इंडियन ऑयल कंपनी में यूपी के 16 कर्मचारी अनुबंध कर्मचारियों के तौर पर काम कर रहे हैं। वहीं बीते रविवार के दिन अवकाश होने के चलते चार कर्मचारी एन्नोर रामकृष्ण नगर समुद्र तट पर गए थे। इस दौरान वह समुद्र में नहा रहे थे। तभी विशाल समुद्री लहरों ने उन्हें एन्नोर से दूर बहा दिया।

तलाशी के लिए चलाया जा रहा सर्च अभियान
वहीं मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस औऱ दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों ने फौरन मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों की तलाशी के लिए सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 24 वर्षीय इब्राहिम, 28 वर्षीय बुराखान, 26 वर्षीय वसीम और 22 वर्षीय मुस्किम के मरने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह चारों 8 लोगों के साथ एन्नोर रामकृष्ण नगर समुद्र तट पर गए थे। पुलिस ने बताया कि हादसे की चपेट में आने वाले 4 कर्मचारियों में से 2 एक ही परिवार के थे।

हादसे की चपेट में आए 4 मजदूर
पुलिस ने बताया कि वह सभी मनाली न्यू टाउन के पास अंदरकुप्पम में रहते थे। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोग जब तक उन्हें बचा पाते तब तक वह चारों लापता हो गए। बता दें कि पुलिस ने लोगों से लोगों को समुद्र में गहरे हिस्से में न जाने की चेतावनी दी है। पुलिस ने बताया कि समुद्र तट पर बोर्ड और बैनर लगाए गए थे। लेकिन हाल ही में आए मैंडूस चक्रवात से वह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस को आशंका है कि 4 कर्मचारी गलती से समुद्र के गहरे हिस्से में चले गए हों। फिलहाल उनकी तलाशी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

'कीचड़ से सने कपड़े और पैरों से गायब थीं चप्पलें' इस हाल में बेटी का शव देख फफककर रो पड़ा पिता, जताई ऐसी आशंका

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ