घर से गायब हुए बकरा-बकरी को खोजने में मदद करने आए 4 युवकों ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के कासगंज जिले में कुछ दिन पहले गायब हुए अपने बकरा और बकरी को खोजने में जुटी एक महिला के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Hemendra Tripathi | Published : Jul 17, 2022 2:52 PM IST

कासगंज: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सख्त कानून व्यवस्था और योगी सरकार (Yogi Government) की जीरो टॉलरेंस नीति के लागू होने के बावजूद दुष्कर्म (rape) जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच यूपी के कासगंज जिले से दुष्कर्म से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया, जहां कुछ दिन पहले गायब हुए अपने बकरा और बकरी को खोजने में जुटी एक महिला के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

1 माह पहले चोरी हुए थे बकरी और बकरी
पूरा मामला यूपी के कासगंज जिले का है। जहां रहने वाली पीड़िता ने बताया कि एक माह पहले उसके घर के उसका बकरा और बकरी अचानक चोरी हो गए। जिसकी लगातार वो तलाश कर रही थी। इसी बीच जिले के थाना सोरोंजी क्षेत्र के गांव बरकुला के रहने वाले संजू से उसकी मुलाकात हुई। संजू ने उसे 7 दिन के भीतर बकरी और बकरा खोज कर निकालने का भरोसा दिलाया। पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी संजू ने बकरी और बकरा ढूंढने के लिए उससे 10 हजार रुपए की मांग भी की। महिला ने उसपर भरोसा करके उसे दस हजार की रकम सौप दी। 

Latest Videos

साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा आरोपी, दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम 
पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रकम लेने के बाद बीते 9 जुलाई की दोपहर आरोपी संजू, अपने भीकम सिंह, संजीर और लेखराज नाम के तीन साथियों के साथ उसके घर आया। महिला को अकेला देख चारों की नियत बदल गई। उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला के सास ससुर आ गए। उन्होंने जैसे ही दरवाजा खटखटाया तो आरोपी गेट खोलकर भाग गए।

आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता के अनुसार, दुष्कर्म के बाद चारों आरोपियों ने इस मामले की किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही इस पूरी घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच जुटी है।

अयोध्या: सावन मेले में सतर्कता बरतने के लिए जारी हुई एडवायजरी,राममंदिर सहित कई बड़े मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा
लखनऊ लुलु मॉल के खिलाफ फैलाए जा रहे बड़े झूठ का हुआ पर्दाफाश, कर्मचारियों के धर्म को लेकर बड़ा सच आया सामने

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों