नशे की हालत में की हर्ष फायरिंग, 5 बच्चों को लगी गोली... जिंदगी और मौत से जूझ रहे मासूम

Published : Jun 25, 2021, 02:04 PM IST
नशे की हालत में की हर्ष फायरिंग, 5 बच्चों को लगी गोली... जिंदगी और मौत से जूझ रहे मासूम

सार

संतकबीरनगर। यूपी के संतकबीरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां खुशी के मौके पर फायरिंग 5 बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। बच्चे के छठियार कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की गई लेकिन इस हर्ष में 5 बच्चों को गोली लग गई। बच्चे गंभीर घायल हो जमीन पर गिर पड़े। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की उम्र 5 से 12 वर्ष बताई जा रही है।   

क्या था पूरा मामला ?

यूपी के संतकबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी रामचंद्र भारती के घर गुरुवार को बच्चे के छठी-बरही का फंक्शन चल रहा था। हंसी खुशी का मौका था। महिलाएं गीत गा रहीं थी। इस फंक्शन में काफी मेहमान भी आए हुए थे। कार्यक्रम के दौरान ही किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। जैसे ही गोलियां चलीं 5 बच्चों के चीखने की आवाज आई। ये हर्ष फायरिंग 5 बच्चों की जिंदगी पर बन गई। हर्ष फायरिंग के दौरान 5 बच्चे घायल हो गए। जिसके बाद घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। जहां दो बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। 

नशे में था फायरिंग करने वाला 
बच्चे के फंक्शन में रिश्तेदारों के साथ साथ पड़ोसियों को भी न्यौता दिया गया था। गांव में लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इस बीच नशे में धुत होकर रामचंद्र भारती के बेटे ने फायरिंग कर दीं। फायरिंग के साथ ही डीजे पर नाच रहे 5 साल के आयुष , 8 साल की अर्चना , 6 साल के राजन, 7 साल की रागिनी और 12 साल के सत्यम को गोली लग गई। जैसे ही गोली लगी बच्चे जमीन पर गिर पड़े। आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल में भेजा गया। जहां अर्चना और आयुष की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस फायरिंग करने वाले युवक और कट्टा की तलाश कर रही है। आरोपी को तुरंत अरेस्ट किया जाएगा। 
 
PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर समेत पूरे यूपी में हीटवेव का तांडव जारी, राहत कब मिलेगी?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल