क्राइम कंट्रोल पर सख्त लखनऊ पुलिस कमिश्नर, 7 ACP का बदला गया क्षेत्र

Published : Feb 28, 2020, 10:42 AM IST
क्राइम कंट्रोल पर सख्त लखनऊ पुलिस कमिश्नर, 7 ACP का बदला गया क्षेत्र

सार

बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमा अब कोई कोर-कस्र नहीं छोड़ना चाहता है। लखनऊ में बीते 10 दिनों में हुई ताबड़तोड़ वारदातों के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरी में 7 ACP के क्षेत्र में बदलाव किया गया है। तेज तर्रार अफसरों को संवेदनशील क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं

लखनऊ(Uttar Pradesh ). बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमा अब कोई कोर-कस्र नहीं छोड़ना चाहता है। लखनऊ में बीते 10 दिनों में हुई ताबड़तोड़ वारदातों के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरी में 7 ACP के क्षेत्र में बदलाव किया गया है। तेज तर्रार अफसरों को संवेदनशील क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

 बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पुलिस कमिश्नरी में 7 ACP के तबादले  किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने ने तेज तर्रार अफसरों के हांथों में कमान सौंपते हुए क्राइम कंट्रोल करने की दिशा में जरूरी निर्देश दिए हैं। 

इन अफसरों को मिली कमान 
जिन 7 अफसरों को कमान दी गई है उनमे अमित कुमार राय गाजीपुर के एसीपी बनाए गए हैं। वहीं दीपक कुमार सिंह को एसीपी कृष्णानगर, इंद्र प्रकाश सिंह को एसीपी कैसरबाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं स्वतंत्र कुमार सिंह एसीपी विभूतिखंड बने हैं। इनके अलावा संजीव कुमार सिन्हा को एसीपी मोहनलालगंज बनाया गया है, वहीं राजकुमार शुक्ला को एसीपी अलीगंज बनाया गया है। इनके अलावा अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव को एसीपी ट्रैफिक बनाया गया है। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन है मौलाना अब्दुल्ला सलीम, लखनऊ से पटना तक मचा बवाल, लोग बोले-इसे जेल में डालो
Women's Day 2026: योगी सरकार की नीतियों से यूपी में महिला स्टार्टअप्स को नई उड़ान, 9600 से ज्यादा महिला उद्यमी बना रहीं नई पहचान