UP News: यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 की हुई मौत, चार घायल

Published : Dec 03, 2021, 09:33 AM IST
UP News: यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 की हुई मौत, चार घायल

सार

शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे से नोएडा की ओर जा रहे मध्य प्रदेश के 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 की सड़क हादसे में मौत हो गयी। वही, यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए इस हादसे में 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। यह हादसा सुबह 5 बजे हुआ था।

मथुरा: मौसम में बदलाव के बाद ठंड के चलते अब सड़कों पर घना कोहरा दिखना भी शुरू हो गया है। लिहाजा, बड़े बड़े हाइवे और सड़कों पर अनजाने में दुर्घटना होना लाजमी है। इसी के चलते शुक्रवार सुबह यूपी के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें मध्य प्रदेश के तीन पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो दो हिस्सों में बंट गई।

हरियाणा जा रहे थे सभी पुलिसकर्मी
इसमें सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई। जबकि आरक्षी कमलेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना भूडेरा की पुलिस टीम अगवा की गई युवती को बरामद करने के किए हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश में जा रही थी।

सुबह 5 बजे हुआ हादसा
सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे से एक्सप्रेसवे की एक लाइन बंद हो गई। हादसा आगरा से नोएडा जाते हुए मार्ग पर हुआ।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका