अयोध्या में दीपोत्सव पर रचा जाएगा नया कीर्तिमान, पीएम मोदी गुरू वशिष्ठ बन श्रीराम का करेंगे राजतिलक

Published : Oct 23, 2022, 10:00 AM ISTUpdated : Oct 23, 2022, 04:42 PM IST
अयोध्या में दीपोत्सव पर रचा जाएगा नया कीर्तिमान, पीएम मोदी गुरू वशिष्ठ बन श्रीराम का करेंगे राजतिलक

सार

दीपोत्सव पर्व के मौके पर पूरी अयोध्या राममय हो गई है। पीएम मोदी के आगमन से यह उत्साह और दोगुना हो गया है। अयोध्या के रामकथा पार्क को राजभवन की तरह सजाया गया है। पीएम मोदी रामकथा पार्क के आयोजन में गुरु वशिष्ठ की भूमिका में दिखाई देंगे।

आशीष पाण्डेय
अयोध्या
: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। अयोध्या में दीपोत्सव पर अद्भुत छटा बिखर रही है। बता दें कि अयोध्या के रामकथा पार्क को राजभवन की तरह सजाया गया है। रविवार शाम को जब हेलिकॉप्टर रूपी पुष्पक विमान से भगवार राम, माता सीता और अन्य तीनों भाइयों के साथ उतरेंगे तो सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा। पीएम मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में नजर आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी श्री राम का राजतिलक कर उनकी आरती उतारेंगे। दीपोत्सव के उपलक्ष्य में श्री राम की नगरी को भव्य तरीके से सजाया-संवारा गया है। दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी दोपहर 3:45 पर अयोध्या पहुंचेंगे। वहीं सीएम योगी रविवार दोपहर 12:45 पर अयोध्या पहुंचेंगे। 

सुरक्षा व्यवस्थाओं को किया गया मजबूत
अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव कई मायनों में खास होने वाला है। पहली बार पीएम मोदी श्रीराम की नगरी अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर रामभक्तों को उत्साह अपने चरम पर है। अयोध्या में दीपोत्सव के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए 17 लाख दीये जलाए जाएंगे। वहीं राम की पैड़ी पर करीब 12 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके अलावा सरयू के अन्य 36 घाटों पर करीब 5 लाख दीयों को जलाया जाएगा। इस कार्य के लिए  22 हजार स्वयंसेवकों को लगाया गया है। बता दें कि 22 हजार स्वयं सेवक 15 से 20 मिनट में 17 लाख दिए जलाएंगे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। पीएम मोदी के अयोध्या आगमन पर सुरक्षा घेरा को मजबूत किया गया है। 

रामनगरी को सजाने के लिए 600 किलो फूलों का किया गया इस्तेमाल
बता दें कि एसपीजी और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने राम की पैड़ी से लेकर श्रीराम लला विराजमान तक की सुरक्षा की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। एसपीजी ने पहले ही अयोध्या पहुंच कर सुरक्षा घेरे की समीक्षा शुरू कर दी है। आम जनता को दीपोत्सव के मौके पर किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए विशेष कार्रनाई की जा है। श्रीराम जन्मभूमि से लेकर अयोध्या के विशेष स्थलों को सजाने के लिए करीब 600 किलो फूलों का इस्तेमाल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दीपोत्सव में शामिल हो रहे हैं। इसको लेकर अयोध्या में अलग तरीके का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार के तमाम पदाधिकारी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। 

गुरु वशिष्ठ की भूमिका में नजर आएंगे पीएम मोदी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामकथा पार्क के आयोजन में गुरु वशिष्ठ की भूमिका में दिखाई देंगे। पीएम मोदी श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के प्रतीक रूपों की अगवानी कर प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। पिछले कई वर्षों से यह काम सीएम योगी करते आ रहे थे। सरयू पुल पर करीब 20 मिनट तक पटाखों की आतिशबाजी होगी। वहीं पीएम मोदी और सीएम योगी सरयू तट पर बने इस मंच से इस आतिशबाजी को निहारेंगे। पुट और घाटों को फूलों से सजाया गया है। रामनगरी अयोध्या में पीएम मोदी करीब 3 घंटे 20 मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वह रामलला का कर्शन पूजन कर राम मंदिर के निर्माण काय का जायजा लेगें। वहीं 6:10 पर पीएम मोदी श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक करेंगे और इसके बाद सरयू तट पर आरती में सम्मिलित होंगे और फिर राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में शामिल होंगे।

रामनगरी में छठे दीपोत्सव की तैयारियां हुई शुरू, जानिए 16 लाख दीपकों को जलाने के साथ और क्या होगा खास

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता