बच्ची घबराकर भाग गई घर, परिवारवालों को बताई पूरी बात...

थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसे उसके पिता के सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक आरके नैयर ने कहा कि इस प्रकरण में नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है और सभी को जेल भेजा जा चुका है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2019 9:08 AM IST

गोंडा. नवाबगंज थाना इलाके के रेहली भाईलालपुरवा गांव में शनिवार को एक महिला पर बच्चा चोरी की कोशिश का आरोप लगाकर उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। इस मामले में नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने कहा कि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का इलाज कराया जा रहा है। 

बच्ची घबराकर घर पहुंची...

रेहली गांव के बाहर पेड़ की ओट में शनिवार की दोपहर एक अज्ञात महिला खड़ी थी। गांव निवासी एक महिला खेत में काम कर वापस घर आ रही थी। अज्ञात महिला ने उससे पूछा कि, स्कूल की छुट्टी कब होगी। इसी वक्त गन्ने के खेत में खड़ी दूसरी महिला ने स्कूल से वापस आ रही छात्रा नेहा से स्कूल में छुट्टी की जानकारी पूछी। छात्रा घबराकर घर पहुंची और परिवार वालों को यह बात बताई। 

बच्चा चोर होने का हुआ शक

महिलाओं को उस अज्ञात महिला पर बच्चा चोर होने का शक हुआ। जिस पर ग्रामीणों ने गुहार लगाते हुए घेराबंदी कर उस महिला को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की लेकिन, सही जवाब नहीं मिल सका। इस कारण ग्रामीणों का संदेश और बढ़ गया। इसी बीच भागने की कोशिश कर रही महिला को पकड़कर पेड़ में बांध दिया और मारा-पीटा। जानकारी होने पर करीब आधा घंटे बाद पुलिस चौकी लकड़मंडी प्रभारी सुखविदर सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को मुक्त कराकर उससे पूछताछ की लेकिन, कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। 

नहीं ठीक थी महिला की दिमागी हालत

इसके बाद महिला को थाने ले गए। यहां छानबीन के बाद महिला की शिनाख्त तलाकशुदा फूलजहां के रूप में हुई। उसका मायका इसी थाना क्षेत्र के शाहपुर में है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसे उसके पिता के सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक आरके नैयर ने कहा कि इस प्रकरण में नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है और सभी को जेल भेजा जा चुका है।

Share this article
click me!