गाजियाबाद में कढ़ाई कारीगर की हत्या के लिए बुर्का पहन घर में घुसा आरोपी, 15 फीट ऊंची दीवार फांदकर हुआ फरार

Published : Nov 13, 2022, 01:35 PM IST
गाजियाबाद में कढ़ाई कारीगर की हत्या के लिए बुर्का पहन घर में घुसा आरोपी, 15 फीट ऊंची दीवार फांदकर हुआ फरार

सार

यूपी के गाजियाबाद में हुई कढ़ाई कारीगर हत्या मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमें आरोपी मृतक के घर के बाहर दिखाई दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी में ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की खुशहाल पार्क कॉलोनी में एक कढ़ाई कारीगर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। जिसमें आरोपी बुर्का पहनकर आया था। बता दें कि चीखपुकार मचने पर लोगों को आता देख आरोपी करीब 15 फीट की दीवार को रस्सी के सहारे फांदकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, किसी करीबी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक अयाज अपनी पत्नी सजरा खातून, दो बेटे आरिफ, आसिफ और बेटी आसिया के साथ पिता के मकान से करीब 100 मीटर की दूरी पर रहता था।

गला रेतकर की गई हत्या
शुक्रवार रात अयाज बाहर वाले कमरे में सो रहा था। वहीं उसकी पत्नी बच्चों के साथ अंदर वाले कमरे में सो रही थी। तभी रात करीब दो बजे के आसपास एक युवक अयाज के घर के पास पहुंचता है। इसके बाद आरोपी ने घर के बाहर लगे खंभे की स्ट्रीट लाइट को बंद किया। इसके कुछ देर बाद अयाज की चीखने की आवाज आने पर आसपास के लोग उठ गए। वहीं पड़ोस में सो रहे एक दिव्यांग ने अपने परिजनों को चीखने-चिल्लाने की आवाज आने की जानकारी दी। जब पड़ोसी और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। 

पुलिस को मिले अहम सुराग
लोगों ने बताया कि करीब 20 मिनट बाद अयाज की पत्नी ने दरवाजा खोला। इसके बाद जब लोग कमरे में पहुंचे तो वहां पर खून से लथपथ अयाज का शव पड़ा मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की सूचना मिलने पर एसपी देहात डॉ. ईरज राजा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हत्या के पीछे किसी करीब का हाथ है। पुलिस ने इस मामले पर कुछ अहम सुराग भी एकत्र किए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला आरोपी
पड़ोसियों के जागने के बाद आरोपी छत से भागने का प्रयास किया। लेकिन मकान की दीवार ऊंची होने के कारण वह पड़ोस की छट पर पहुंचा और फिर वहां से रस्सी के सहारे नीचे कूद गया। कुछ लोगों ने आरोपी को भागते हुए देखा तो उसका पीछा करने के लिए दौड़े। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग निकला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि हत्या में एक आरोपी था, या अन्य भी कोई शामिल था। वहीं ऐसे में यह भी सवाल खड़ा होता है कि पड़ोस की छत से नीचे रस्सी किसने बांधी। वहीं अंदर कमरे में सो रही पत्नी को मामले की भनक क्यों नहीं लगी। मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगी हैं।

स्ट्रीट डॉग के खिलाफ सोसाइटी में आधी रात जमकर हंगामा, 30 मिनट के अंदर एक महिला व बच्चे पर किया था हमला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Varanasi Cricket Stadium: त्रिशूल आकार की फ्लडलाइट्स ने खींचा ध्यान
UP Electricity News: हर गांव बिजली से रोशन, योगी सरकार की योजनाओं से खेती-रोजगार को बड़ा फायदा