चार महीने पहले हुई थी शादी, मायके आने पर सिरफिरे आशिक ने विवाहिता को दी खौफनाक मौत, छोटी बहन ने बताई आखों देखी

Published : Nov 13, 2022, 12:59 PM IST
चार महीने पहले हुई थी शादी, मायके आने पर सिरफिरे आशिक ने विवाहिता को दी खौफनाक मौत, छोटी बहन ने बताई आखों देखी

सार

यूपी के मैनपुरी में एक सिरफिरे आशिक ने विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा था कि शादी से पहले युवक उसे परेशान करता था। जिसके बाद घरवालों ने बेटी की शादी करा दी थी। मायके आने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी के बाद मायके आई विवाहिता महिला की एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना भोगांव क्षेत्र छाछा गांव की है। बीते शनिवार को दिनदहाड़े हुई इस घटना ने सभी को बुरी तरह से झझकोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि चार महीने पहले अंजू की शादी हुई थी। एक तरफा प्यार में पागल युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के दौरान अंजू की छोटी बहन मौके पर मौजूद थी। छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक और अंजू के बीच पहले झगड़ा हुआ और फिर इसके बाद आरोपी ने दीदी को गोली मार दी।

छोटी बहन के सामने दिया वारदात को अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगेद्रं सागर की बेटी अंजू को गांव में रहने वाला कुलदीप यादव परेशान किया करता था। जिसके बाद अंजू के घरवालों ने उसकी शादी थाना कुरावली क्षेत्र के हटऊ गांव निवासी अजीत कुमार के साथ कर दी थी। बीते शुक्रवार को मामा सुनील के साथ अंजू अपने मायके आई थी। अंजू का पति अजीत और उसकी मां घर पर ही थे। अंजू के आने की सूचना मिलने पर आरोपी कुलदीप तमंचा लेकर उसके घर आ धमका और अंजू को अपने साथ चलने के लिए धमकाने लगा। विरोध पर उसने अंजू की कनपटी पर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अरोपी शनिवार की दोपहर को पूरी तैयारी के साथ अंजू के घर में घुसा था। उसे पता था इस समय घर में कोई नहीं होगा। छोटी बहन काजल के सामने आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मृतका के परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद उनकी बेटी काफी खुश थी। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक तरफा प्यार में पागल कुलदीप उनकी बेटी के खुशहाल जीवन से सारी खुशियां छीन लेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मैनपुरी उपचुनाव के लिए सपा ने डिंपल यादव को बनाया प्रत्याशी, मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी सीट

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश
'साथ जी नहीं सकते तो साथ मरेंगे'...नोट लिख प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, फिर जो हुआ उसने सबको रुला दिया