भैंस-अंगूठी की मांग पूरी नहीं होने पर महिला का कर दिया ऐसा हाल, माता-पिता बेटी की हालत देख रह गए दंग

Published : Nov 13, 2022, 12:07 PM IST
भैंस-अंगूठी की मांग पूरी नहीं होने पर महिला का कर दिया ऐसा हाल, माता-पिता बेटी की हालत देख रह गए दंग

सार

यूपी के जिले फतेहपुर में एक महिला के द्वारा भैंस और अंगूठी नहीं दे पाने के बाद उसने अपनी जिंदगी खो दी। दरअसल विवाहिता को ससुराल के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसके बाद मृतका के घरवाले पहुंचे तो बेटी की हालत देख हैरान रह गए।

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के जिले फतेहपुर में एक विवाहिता को पीट-पीटकर उसके ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। ऐसा बताया जा रहा है कि अंगूठी, भैंस और कैश की मांग पूरी नहीं करने पर महिला की हत्या की। इसके बाद उसका शव फांसी के फंदे में लटका दिया ताकि आत्महत्या लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा मायके पक्ष कि शिकायत पर पति, सास, जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर कर पाए मांग को पूरा
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के कल्यानपुर क्षेत्र के ममरेजपुर गांव का है। दहेजलोभियों ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। मृतका की मां का कहना है कि बेटी की शादी 15 जून 2020 को ममरेजपुर गांव के निवासी कमलेश कुमार के साथ की थी। हैसियत के अनुसार बेटी को दहेज देकर विदा किया था। कुछ दिन ही शादी के बीते थे कि ससुराल वालों ने दहेज में भैंस, अंगूठी और कैश की मांग कर रहे थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर उनकी इस मांग को पूरा नहीं कर सकी। 

मृतका की मां ने ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप
मांग को पूरा नहीं होता देख बेटी के ससुरालवाले आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। मृतका की मां ने कहा कि सुबह ही फोन कर बेटी ने बताया था कि शराब के नशे में पति ने उसे बहुत मारा। पति के अलावा सास और जेठ भी उसको बहुत मारते है, सब मिलकर उसको जान से मार देंगे। जल्दी से उसको यहां से ले जाएं। आगे मां ने बताया कि उसके बाद बेटी का फोन कट गया फिर शाम होते ही खबर आई की बेटी की मौत हो गई। मृतका की मां का आरोप है कि सुसराल पक्ष के सभी लोगों ने बेटी की हत्या कर शव को फांसी के फंदे में लटका दिया। दूसरी ओर मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर: दरोगा की महिला सिपाही से थी दोस्ती, थाने से निकलने के बाद सल्फास खरीद कर खाने को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता