दोस्त ने पानी में मिलाया नशीला पदार्थ, फिर किया यह घिनौना काम

Published : Sep 26, 2019, 07:55 PM IST
दोस्त ने पानी में मिलाया नशीला पदार्थ, फिर किया यह घिनौना काम

सार

सुबह नींद खुलने पर किशोरी रोती हुई रोहित के घर से पुलिस थाने आई और घटना के बारे में बताया। 


नोएडा. शहर के थाना सेक्टर 49 में एक किशोरी ने अपने दोस्त पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उपाधीक्षक नगर विमल कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेक्टर 121 में रहने वाली किशोरी ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि 24 अगस्त को उसकी मां ने उसे ग्रेटर नोएडा स्थित उदयन केयर अनाथ आश्रम में भर्ती करा दिया। सिंह के अनुसार, किशोरी ने शिकायत में कहा है कि वह अनाथ आश्रम से नोएडा आ गई लेकिन चाइल्ड हेल्प लाइन के लोगों ने उसे नोएडा के उदयन केयर में भर्ती करा दिया। वह वहां से बरौला गांव में रहने वाले अपने दोस्त रोहित सूद के घर चली गई।

पानी में मिलाया था नशीला पदार्थ
शिकायत में किशोरी ने आरोप लगाया है कि रोहित ने शीतल पेय में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। सीओ ने बताया कि सुबह नींद खुलने पर किशोरी रोती हुई रोहित के घर से पुलिस थाने आई और घटना के बारे में बताया। बीती रात को पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपी फरार है।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR