बागपत में प्लास्टिक जलाकर प्रदूषण फैला रहे थे आरोपी, पुलिस ने आठ अपराधियों को दबोच कर किया चालान

Published : Mar 28, 2022, 05:15 PM IST
बागपत में प्लास्टिक जलाकर प्रदूषण फैला रहे थे आरोपी, पुलिस ने आठ अपराधियों को दबोच कर किया चालान

सार

बागपत के पांची चमरावल मार्ग पर जंगल में रात को अवैध रूप से प्लास्टिक तार जलाकर प्रदूषण फैला रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक कुंटल तार भी बरामद हुआ। आरोपी गाजियाबाद से तार लाकर रात में प्लास्टिक जलाकर कॉपर को निकालते थे। पुलिस ने सभी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों पर प्रदूषण एक्ट के तहद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।

बागपत: उत्तर प्रदेश के जिले बागपत के पांची चमरावल मार्ग पर जंगल में रात को अवैध रूप से प्लास्टिक तार जलाकर प्रदूषण फैला रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक कुंटल तार भी बरामद हुआ। आरोपी गाजियाबाद से तार लाकर रात में प्लास्टिक जलाकर कॉपर को निकालते थे। पुलिस ने सभी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों पर प्रदूषण एक्ट के तहद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वही इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए आठ आरोपियों के चालान करने की पुष्टि की। 

काफी समय से चल रहा था अवैध रूप से कार्य
बता दें कि क्षेत्र में पिछले काफी समय से अवैध रूप से प्लास्टिक जलाकर तार निकालने का कार्य किया जा रहा था। प्लाटिक जलाने से फैल रहे प्रदूषण से लोग परेशान थे। इतना ही नहीं जंगल में रहने वाले किसानों का सांस लेना भी दूभर रहता था। पांची जंगल में भी जहरीला कारोबार कई माह से चल रहा था। कई बार ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत भी की। पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी फरार होने में कामयाब हो जाते थे। 

आरोपियों से पुलिस ने एक कुंटल अधजला तार किया बरामद
रविवार आधी रात के बाद पांची चमरावल गांव के जंगल में प्लास्टिक जलाकर तार निकालने की सूचना मिली। चांदीनगर पुलिस आननफानन में जंगल में पहुंची। जहां घेरा बंदी कर आठ लोगों को तार जलाते हुए मौके पर ही दबोच लिया। आरोपियों में पांचों निवासी वाजिद पुत्र बाबू, फैय्याज, सलमान, निसार मोईन, समीर व दिल्ली के मंडोली निवासी गुलाब व नौशाद है। पुलिस ने आरोपियों से एक कुंटल अधजला तार भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों पर प्रदूषण एक्ट के तहद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वही इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए आठ आरोपियों के चालान करने की पुष्टि की। काफी समय से पुलिस आरोपी गैंग को पकड़ने की फिराक में लगी थी और अब जाकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 

डेढ़ घंटे तक बिना पलक झपकाए सूरज को निहारता रहा बुजुर्ग, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया दोबारा अपना नाम

14 साल से फरार 50 हजार के इनामी अपराधी फहीमुद्दीन को एसटीएफ ने दबोचा, बंधक बनाकर लूटता था ट्रक

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
3 महीने के बच्चे के पेट में मिला 8 हफ्ते का भ्रूण, बरेली में डॉक्टर भी रह गए हैरान