रुड़की में चलती कार में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, नशे की हालत में मां-बेटी से किया था दुष्कर्म

Published : Jun 30, 2022, 04:19 PM IST
रुड़की में चलती कार में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, नशे की हालत में मां-बेटी से किया था दुष्कर्म

सार

उत्तराखंड के जिले रुड़की में मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 24 जून को महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ नशे की हालत में कार सवार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रुड़की: उत्तराखंड के जिले रुड़की में बीते शुक्रवार की रात को सिविल लाइन कोतवाली के अंतर्गत इलाके में एक मां-बेटी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। जिसमें महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने दोनों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में गुरुवार को सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मुकदमा दर्ज चार टीमों का किया था गठन
एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि  24 जून को एक महिला द्वारा कोतवाली में सूचना दी गई थी। जिसमें उसके द्वारा बताया गया था कि उससे और उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ कार सवार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपियों को चिन्हित किया गया। जिसके चलते पांच नाम सामने आए। आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस टीम ने दबिश दी।

दुष्कर्म को अंजाम देने में ये लोग है शामिल
डॉ योगेंद्र सिंह रावत कहते है कि पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इतना ही नहीं घटना में इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार को भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि घटना में महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमलीखेड़ा, तेजियान निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर, राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी बेल्डा थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, जगदीश निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर शामिल है। आरोपियों को पकड़कर पूछताछ में पता चला कि सभी कार सवारों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था।

मां-बेटी को दुष्कर्म करने के बाद रास्ते में फेंका
बता दें कि रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली के अंतर्गत इलाके में एक मां-बेटी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने दोनों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने शुक्रवार की रात को पिरान कलियर से कार लिफ्ट मांगी थी और कार में पहले से ही कुछ लोग सवार थे। उन सभी ने मिलकर महिला और उसकी छह साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मां और बेटी को कार सवारों ने गंगनहर के किनारे रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। 

उत्तराखंड में चलती कार में मां और 6 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, दोनों को सड़क पर फेंका

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम