CAA को लेकर लोगों में फैलाई जा रही जागरूकता, अलीगढ़ में मस्जिदों में बांटे गए 50 हजार पोस्टर

Published : Dec 21, 2019, 10:56 AM ISTUpdated : Dec 21, 2019, 10:58 AM IST
CAA को लेकर लोगों में फैलाई जा रही जागरूकता, अलीगढ़ में मस्जिदों में बांटे गए 50 हजार पोस्टर

सार

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अलीगढ़ जिला प्रशासन अब लोगों को जागरूक करने में लगा हुआ है। अलीगढ़ की सभी मस्जिदों में प्रशासन ने तकरीबन 50 हजार पोस्टरों का वितरण कराया। इन पोस्टरों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तमाम जानकारी दी गई है

अलीगढ़. (Uttar Pradesh ). नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अलीगढ़ जिला प्रशासन अब लोगों को जागरूक करने में लगा हुआ है। अलीगढ़ की सभी मस्जिदों में प्रशासन ने तकरीबन 50 हजार पोस्टरों का वितरण कराया। इन पोस्टरों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तमाम जानकारी दी गई है। जिला प्रशासन का ये मानना है कि ज्यादातर लोगों में इस CAA को लेकर भ्रम फैलाया गया है। जिसकी वजह से उन्हें हिंसा करने के लिए उकसाया जा रहा है। अब जिला प्रशासन बैठकें कर लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रहा है। 

अलीगढ़ में कल कुछ ख़ास तनाव नहीं दिखा। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी लगभग शान्ति ही दिखी। जिला प्रशासन ने भी जगह-जगह लोगों को समझा बुझा कर शांत कराने का प्रयास किया। ज्यादातर क्षेत्रों में स्थिति सामान्य दिखी। हांलाकि किसी भी आपात स्थित से निबटने के लिए पुलिस प्रशासन तैयार दिखा। पूरे दिन अफसर सड़क पर दिखे और सुरक्षा का जायजा लेते रहे। मुस्लिम यूनिवर्सिटी के आसपास भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। 

लोगों को जागरूक करने के लिए बांटे जा रहे पोस्टर 
डीएम अलीगढ़ चंद्रभूषण सिंह ने लोगों को इस कानून की जानकारी देने के लिए जिले भर की मस्जिदों में CAA कानून की जानकारी देने वाला पोस्टर बंटवाया। शुक्रवार को मस्जिद में नमाजियों की अधिक संख्या को देखते हुए  प्रशासन द्वारा तकरीबन 50 हजार पोस्टरों का वितरण कराया गया। इसके अलावा पूरे दिन प्रशासनिक अमला लोगों को इस कानून के बारे में जागरूक करता दिखा। 

एक दिन में 50 से अधिक स्थानों पर बैठक 
डीएम चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर प्रशासन की कई टीम पूरे दिन मुस्लिम बाहुल्य इलाके में बैठक करती दिखी। डीएम ने खुद भी इसकी कमान संभाली। लोगों को CAA कानून के बारे में जागरूक करते हुए शान्ति की अपील की गई। मुस्लिम बाहुल्य इलाके कई जगह घर-घर जाकर CAA की  जानकारी देने वाला पोस्टर बांटा गया। 

लोगों के मन से CAA के बारे में फैली भ्रांतियां दूर करने का प्रयास- डीएम 
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन है। ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर उन्हें इस कानून के बारे में बताया जा रहा है। पोस्टर बांटकर लोगों को CAA की जानकारी दी जा रही है। लोगों से शान्ति की अपील के साथ ही प्रशासन का सहयोग करने को कहा जा रहा है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का सबसे बड़ा बजट पेश, शिक्षा-स्वास्थ्य और AI मिशन पर जोर
UP Budget 2026-27: AI मिशन, स्पोर्ट्स कॉलेज और क्वाटर्नरी हेल्थ सेंटर पर योगी सरकार का बड़ा फोकस