तालाब में डुबो-डुबोकर महिलाओं की पिटाई फिर सड़क पर घसीटा, लखनऊ में दबंगों के कहर का वीडियो हुआ वायरल

Published : Oct 06, 2022, 12:34 PM IST
तालाब में डुबो-डुबोकर महिलाओं की पिटाई फिर सड़क पर घसीटा, लखनऊ में दबंगों के कहर का वीडियो हुआ वायरल

सार

यूपी के लखनऊ में दबंगों ने एक महिला को तलाब में डुबो-डुबोकर उसकी पिटाई कर दी। सिंघाड़े के तालाब में भैंस के जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। तालाब के विवाद में एक महिला को आरोपियों ने डुबा-डुबाकर मारा और सड़क पर भी घसीटा। इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। यह मामला निगोहां के भीखनपुर गांव का है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि राजधानी लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के मीरखनगर गांव में तालाब में भैंस जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। 

सिंघाड़े के तालाब में भैंस जाने पर महिला को पीटा
विवाद बढ़ने पर महिला को तालाब में डूबोकर पीटा गया। वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि दे शख्स महिलाओं को पीटते दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक अन्य महिला दूर से खड़े होकर पूरे मामले का वीडियो बना रही थी। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना बीते 4 सितंबर की है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि मीरखनगर गांव के रहने वाले रोमादेवी पत्नी संजय कश्यप का गांव में ही सिंघाड़े का तालाब है। वहीं गांव के अमित की भैंस सिंघाड़े के तालाब में चली गई थी। 

 

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
जब रामा देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपी अमित ने अपने भाइयों के साथ मिलकर महिला को तालाब में डुबो-डुबोकर पीटने लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे मामले की पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले के चारों आरोपियों की तलाश में जुट गई। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि पीड़ित पक्ष ने उनकी शिकायत थाने में कर दी है तो उन्होंने फिर पूरे परिवार के साथ मारपीट की है। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि गांव के लोगों से भी मामले की पूछताछ की जा रही है। 

लखनऊ: 6वीं की छात्रा से एग्जाम में चेकिंग के बहाने टीचर ने की छेड़ाछाड़, विरोध करने पर शिक्षक ने बोली ऐसी बात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Prayagraj Weather: दिन में ठंडी हवाएं, रात में गिरेगा तापमान, जानिए आज प्रयागराज में मौसम का हाल
Lucknow Weather Update: पछुआ हवाओं से और बढ़ेगी ठंड? जानिए लखनऊ के मौसम का ताजा हाल