शादी होने के बाद निभाई जा रही थी ये रस्म, तभी दिखा दूल्हे का हाथ; फिर जमकर हुई पिटाई

Published : Jun 18, 2020, 12:52 PM IST
शादी होने के बाद निभाई जा रही थी ये रस्म, तभी दिखा दूल्हे का हाथ; फिर जमकर हुई पिटाई

सार

कोहबर की रस्म अदा हो रही थी, इसी समय वहां मौजूद कुछ महिलाओं के नजर दूल्हे के हाथ पर पड़ी तो बवाल हो गया। कन्या पक्ष की महिलाओं में कानाफूसी होने लगी कि दूल्हे का हाथ खराब है, क्योंकि रस्म के तहत दूल्हा अपने हाथों से जंजीर नहीं पकड़ पा रहा था। इसके बाद दोनों पक्षों में तकरार शुरू हुई तो मारपीट तक मामला पहुंच गया

प्रयागराज(Uttar Pradesh). यूपी के प्रयागराज में दूल्हे की पिटाई का एक मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में द्वारचार होने के बाद सभी बाराती खाना खा चुके थे, वर-वधू फेरे ले चुके थे। विवाह होने के बाद यहां कोहबर की रस्म अदा हो रही थी और ढोल की थाप पर मंगल गीत गाए जा रहे थे। हंसी-खुशी का माहौल था। इसी समय वहां मौजूद कुछ महिलाओं के नजर दूल्हे के हाथ पर पड़ी तो बवाल हो गया। कन्या पक्ष की महिलाओं में कानाफूसी होने लगी कि दूल्हे का हाथ खराब है, क्योंकि रस्म के तहत दूल्हा अपने हाथों से जंजीर नहीं पकड़ पा रहा था। इसके बाद दोनों पक्षों में तकरार शुरू हुई तो मारपीट तक मामला पहुंच गया। जिसके बाद दूल्हे की जमकर पिटाई के बाद उसे बैरंग वापस कर दिया गया।

प्रयागराज के सोनौटी गांव निवासी कल्लू भारतीय के बेटे धर्मेंद्र की शादी थरवई थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी राम अभिलाष की बेटी से तय हुई थी। बरात पहुंची तो लड़की पक्ष ने स्वागत सत्कार किया। रात में मंडप में शादी की रस्‍म हुई। अल सुबह करीब पांच बजे कोहबर में दूल्हा व दुल्हन के बीच जंजीर चुराने की रस्‍म हुई। उस रस्म के अनुसार थाली में भरे पानी में एक जंजीर डाली जाती है। जिसे दुल्हन या दूल्हे को जल्दी से उठाना पड़ता है। इसी में जब दूल्हे ने जंजीर नहीं उठाई तब महिलाओं की नजर दूल्हे के हाथ पर गई। दूल्हा जब कई बार जंजीर नहीं पकड़ पाया तब पता चला कि उसका हांथ काम नही कर रहा है।

महिलाओं ने दूल्हे का हाथ गड़बड़ होने का आरोप लगाया
जब कोहबर की रस्म के समय दूल्हा कई बार जंजीर नहीं पकड़ पाया तो लड़की पक्ष की महिलाओं ने दूल्हे का हाथ गड़बड़ होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तब तक कुछ और लोग आ गए और शादी टूटने की बात कहते हुए दूल्हे के पिता से विवाह का खर्च दो लाख रुपये मांगने लगे। इसी बात पर विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि घरातियों ने दूल्हा, उसके पिता और अगुवाई करने वाले को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। मारपीट की भनक लगते ही जनवास में सो रहे बराती भाग निकले।

वर-कन्‍या पक्ष के चार लोगों का शांतिभंग में चालान
शादी समारोह में मारपीट की सूचना पर थरवई पुलिस पहुंची। दूल्हा, उसके पिता, शादी के अगुवा इंद्रजीत व दुल्हन के भाई लाल बिहारी को पकड़कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष थरवई भुवनेश चौबे का कहना है कि यह बात सही है कि दूल्हे का हाथ ठीक से काम नहीं करता है। फिलहाल दोनों पक्षों से चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सीएम योगी उत्तराखंड दौरे पर: यमकेश्वर इंटर कॉलेज का लोकार्पण, ग्रामीण शिक्षा पर दिया जोर
Ghaziabad Sisters Suicide: दिमाग पर कैसे हावी हो रहे टास्क बेस्ड गेम, एक्सपर्ट से जानें काम की चीज