मुलायम सिंह यादव के निधन पर 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा, सीएम योगी सैफई जाकर देंगे श्रद्धांजलि

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा समर्थकों में शोक की लहर है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 10, 2022 4:59 AM IST / Updated: Oct 10 2022, 04:29 PM IST

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव की मृत्यु की खबर सुनते ही उनके समर्थको में शोक की लहर है। 2 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती होने के बाद से नेताजी वेंटीलेटर पर थे। इससे पहले उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम सिंह ने लंबी सियासी पारी खेली। वह तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र में रक्षामंत्री भी रहे। उन्होंने कई बार साहसिक सियासी फैसले भी लिए जिसके चलते उन्हें जाना जाता है। 

सैफई पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे सीएम योगी आदित्यनाथ 

मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी सैफई पहुंच रहे हैं। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी सैफई पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 

सैफई के लिए रवाना हुआ पार्थिव शरीर

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर मेदांता अस्पताल से सैफई के लिए रवाना हुआ। इस दौरान पार्टी और परिवार के तमाम लोग वहां मौजूद रहें।

दिल्ली से लखनऊ और फिर इटावा ले जाया जाएगा शव 
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अखिलेश यादव और अन्य सदस्य दिल्ली से लखनऊ लेकर आएंगे। यहां से फिर इटावा ले जाएगा। नेताजी के निधन के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया कि, 'मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहें- अखिलेश यादव'

 

पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने नेताजी के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की है। 

 

गृहमंत्री अमित शाह ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम मेदांता अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव से भी मुलाकात की। 

यूपी में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। सीएम ने ट्वीट में लिखा कि, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। शोक की इस घड़ी में उनके पुत्र अखिलेश यादव से दूरभाष पर वार्ता कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।'

 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर व्यक्त किया शोक

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊँ शांति।'

लालू यादव ने कहा- हमारे उनके साथ पारिवारिक संबंध

लालू यादव ने नेताजी के निधन पर कहा कि, मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने देश में समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया था। हमारे और उनके संबंध पारिवारिक हैं। उपमुख्यमंत्री उनके अंतिम संस्कार में जाएंगे। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।

 

82 की उम्र में मुलायम सिंह यादव का निधन, अखिलेश यादव ने लिखा- मेरे आदरणीय पिता जी नहीं रहे

नेताजी की हालत में नहीं दिख रहा सुधार, 5 बीमारियों से जूझ रहे मुलायम सिंह यादव 2 सालों में कई बार गए अस्पताल

कभी जन्मदिन पर करते थे रक्तदान, अब किडनी दान देकर बचाना चाहते हैं मुलायम सिंह यादव की जान

इस तरह से साधना गुप्ता के करीब आए थे मुलायम सिंह यादव, काफी चर्चाओं में रही थी दोनों की लव स्टोरी

अब तक ऐसा रहा मुलायम सिंह यादव का राजनीतिक सफर, जानिए 55 सालों में क्या पाया और क्या खोया

चुनाव में संसाधनों की कमी से हुई सपा की हार, मुलायम सिंह यादव ने इस प्लान के सहारे पार्टी को दी थी नई संजीवनी

Share this article
click me!