अमेठी में पदयात्रा के बाद रायबरेली में चुनावी बिगुल फूकेंगी प्रियंका, 5 हजार महिलाओं के साथ होगा 'शक्ति संवाद'

Published : Dec 19, 2021, 08:34 AM IST
अमेठी में पदयात्रा के बाद रायबरेली में चुनावी बिगुल फूकेंगी प्रियंका, 5 हजार महिलाओं के साथ होगा 'शक्ति संवाद'

सार

 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश की महिलाओं को साधने की पूरी कोशिश में लगी हुई हैं। हाल ही में अपना महिला घोषणा पत्र जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिला शक्ति संवाद रैली को संबोधित करेंगी। इस शक्ति संवाद में वह स्थानीय महिलाओं से बातचीत करेंगी।

रायबरेली: बीते शनिवार को कांग्रेस (Congress) का अपना गढ़ काहे जाने वाले अमेठी (amethi) में पहुंचे राहुल और प्रियंका (rahul and priyanka gandhi) ने 6 किलोमीटर तक हुई  प्रतिज्ञा पदयात्रा (pratigya padyatra) के सहारे एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi)  रायबरेली पहुंच रही हैं। यहाँ पहुंचकर प्रियंका गांधी महिलाओं के साथ एक शक्ति संवाद (shakti samvaad) का आयोजन करेंगी। 

5 हजार महिलाओं के साथ होगा शक्ति संवाद
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट देने का ऐलान करके और महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी करके यूपी चुनाव से पहले एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे सूबे की राजनीति का रंग बदलने लगा है। इसी के चलते अब 19 दिसंबर को रायबरेली में कांग्रेस की ओर से ‘शक्ति संवाद’ का आयोजन किया गया है। रायबरेली की ज़िला अस्पताल के निकट रिफॉर्म क्लब मैदान में दिन के 11 बजे ये ‘शक्ति संवाद’ शुरू होगा, जिसमें 5 हज़ार महिलाओं की भागीदारी होगी।  प्रियंका गांधी महिलाओं के साथ कांग्रेस के महिला घोषणापत्र के तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करेंगी।

शक्ति संवाद से कांग्रेस को हो सकता है लाभ
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी  वाड्रा अपनी पार्टी की चुनाव प्रभारी भी हैं। लिहाजा, 2022 के विधानसभा चुनाव को भेदना प्रियंका गांधी के लिए एक बड़ी चुनौती है। गौरतलब है कि रायबरेली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र है। जिसके चलते प्रियंका की ओर से महिलाओं के साथ किया जा रहा शक्ति संवाद कहीं न कहीं आगामी चुनाव में लाभ पहुँचा सकता है।

बेतहाशा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान, राहुल गांधी-प्रियंका करेंगे 'प्रतिज्ञा पदयात्रा'

राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ 18 दिसंबर को पहुंचेंगे अमेठी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पंकज चौधरी के जरिए शक्ति संतुलन का क्या है प्लान? गोरखपुर फैक्टर ही सबका ध्यान!
बच्चों की जान बेचकर खड़े किए महल! नकली कफ सिरप माफिया की करोड़ों की दुनिया