अग्निपथ योजना के तहत रेलवे को हो रहा नुकसान, तीन दिन में लौटाये52 लाख रुपये

Published : Jun 20, 2022, 03:08 PM ISTUpdated : Jun 20, 2022, 03:09 PM IST
अग्निपथ योजना के तहत रेलवे को हो रहा नुकसान, तीन दिन में लौटाये52 लाख रुपये

सार

अग्निपथ योजना के विरोध के कारण कैंसिल हुईं ट्रेनों का यात्रियों को रिफंड दिया जा रहा है। इसके तहत अब तक यात्रियों को करीब 52 लाख रुपये वापस किया जा चुका है।

लखनऊ : यूपी में भी अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे प्रदर्शन से रेलवे की बड़ी तादात में कई ट्रेने कैसिंल हो गई है। जिसका सबसे बड़ा कारण है कि युवाओं ने ट्रेन को फूंक दिया है और कई बोगियों मे आ लगा दी गई है। अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन से रेलवे को बड़ी संख्या में ट्रेनें निरस्त करनी पड़ीं। लखनऊ मंडल में बीते तीन दिनों में 180 से अधिक ट्रेनों को निरस्त किया गया है। ऐसे में इनसे सफर करने वाले नौ हजार यात्रियों को रेलवे ने रविवार तक 52 लाख रुपये रिफंड किए हैं।

जानिए कौन कौन सी ट्रेने हुई कैंसिल
सियालदाह, सद्भावना, न्यू जलपाईगुड़ी, नाहरलागुन एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेनें अग्निपथ के विरोध की भेंट चढ़ गईं है। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों व ट्रेनों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में गाड़ियों को रद्द किया गया है। इतना ही नहीं लखनऊ मंडल में तीन हजार यात्रियों को 17 लाख रुपये रिफंड किए है। अनुमान जताया जा रहा है कि ऑनलाइन व ऑफलाइन मिलाकर करीब 65 हजार यात्रियों का एक करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड दिया जाना है।

दूसरी तरफ ट्रेनो के इंतज़ार में छूट रहा है पसीना
अग्निपथ के विरोध से ट्रेनों की लेटलतीफी भी जारी है। वहीं, चारबाग व लखनऊ जंक्शन पर इनका इंतज़ार कर रहे यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं। ट्रेनें तीन से चार घंटे देरी से पहुंच रही हैं। वहीं, कई ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाया जा रहा है तो कई को निरस्त किया गया है। इससे बाकी ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।

अग्निपथ योजना को लेकर सूबे में मचा है बवाल
यूपी में अग्निपथ योजना को लेकर सूबे में बवाल मचा हुआ है। युवाओं ने की शहरों में बसों के साथ-साथ कई ट्रेनों को फूंक दिया है। जिसके बाद रेलवे की बहुत ज्यादा तादात में प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ है। इसी के बाद उसने कई ट्रेने कैंसिल हो गई है और यात्रियों को रिफंड़ भी किया गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी की ODOP योजना से यूपी को नई रफ्तार: 1.84 लाख करोड़ निर्यात, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार
UP Budget 2026-27: नगर विकास, स्मार्ट सिटी और शहरी अवसंरचना से बदलेगा नया उत्तर प्रदेश