फेरे के बाद दुल्हन ने कहा- नहीं जाना दूल्हे के साथ, बारात वापस लौटने के पीछे आई मजेदार वजह

Published : Nov 05, 2022, 03:52 PM ISTUpdated : Nov 05, 2022, 05:31 PM IST
फेरे के बाद दुल्हन ने कहा- नहीं जाना दूल्हे के साथ, बारात वापस लौटने के पीछे आई मजेदार वजह

सार

यूपी की ताज नगरी आगरा में देवोत्थानी एकादशी पर हो रहा शादी समारोह सम्मेलन एक दूल्हे के लिए मुसीबत बन गया। शादी होने के बाद दुल्हन ने विदाई कराने से मना कर दिया क्योंकि लड़के पक्ष के लोग सैंडल लेकर नहीं आए थे।

आगरा: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में देवोत्थानी एकादशी पर हो रहा शादी समारोह सम्मेलन एक दूल्हे के लिए मुसीबत बन गया। दरअसल कार्यक्रम में सम्मेलन के बाद शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन ने विदाई कराने से मना कर दिया। इसके पीछे की वजह सुनकर हर कोई हैरान होगा। जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया और बिना दुल्हन बारात के वापस लौट गई। दुल्हन के साथ नहीं चलने पर बारातियों में खलबली मच गई। काफी देर तक दुल्हन को समझाया भी गया पर वह नहीं मानी। 

राजस्थान से लड़की के लिए आई थी बारात
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के सैंया थाना क्षेत्र के खेरागढ़ मार्ग स्थित जोधापुरा ढाढकी के पास का है। जहां देवउठनी एकादशी पर सम्मेलन में विवाह संपन्न होने के बाद दुल्हन की गांव से विदाई होनी थी। शादी संपन्न होने के बाद भी दुल्हन बारातियों के साथ ससुराल नहीं गई। ऐसा इसलिए क्योंकि दूल्हा दुल्हन के लिए सैंडल लेकर नहीं पहुंचा था। इस बात से दुल्हन नाराज हो गई और दूल्हे के साथ जाने से साफ मना कर दिया। दूल्हा राजस्थान से बारातियों के साथ गांव में पहुंचा था। राजस्थान के धौलपुर, मनियां निवासी दूल्हा कान्हा उर्फ केदार सिंह का विवाह जोधपुरा के पास लगे सम्मेलन में हुआ। यहां लड़की पक्ष खेरागढ़ क्षेत्र के गांव नगला सोन के हैं। 

विदाई की रस्मों को निभाने के लिए दूल्हा पहुंचा गांव
शादी संपन्न होने के बाद लड़की की विदाई गांव से करने की बात कहकर विदाई की रस्मों के लिए नगला सोन पहुंच गए। इसी बीच दुल्हन के लिए सैंडिल नहीं लाने की बात कही तो पूरा मामला बिगड़ गया और दूल्हे पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद लड़के पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामने भी लड़की ने जाने से मना कर दिया। गांव में पुलिस के पहुंचने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि बराती शराब पीकर दुल्हन के गांव पहुंचे थे। इसके अलावा अन्य लोगों को कहना है कि लड़के को मिर्गी आती है। काफी देर तक हंगामा चलता रहा और अंत में बारात बिन दुल्हन के वापस लौट गई।  

मैनपुरी: मामा की शादी में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म,मैरिज हाल के पास बने टॉयलेट में इस हाल में मिली मासूम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Weather Today: लखनऊ से प्रयागराज तक झुलसाने वाली गर्मी, यूपी के इन शहरों में 42°C पार तापमान
Gorakhpur Center of Excellence: गोरखपुर में CM योगी ने TCS के साथ लॉन्च किया AI टेक्नोलॉजी सेंटर, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका