आगरा: पति ने धोखे से लिया पत्नी से तलाक, इंस्टाग्राम पर फोटो ने खोल दिया पूरा राज

Published : May 17, 2022, 01:58 PM IST
आगरा: पति ने धोखे से लिया पत्नी से तलाक, इंस्टाग्राम पर फोटो ने खोल दिया पूरा राज

सार

आगरा में एक पति ने पत्नी को धोखे से तलाक दे दिया। महिला को इस बात का पता उस दौरान लगा जब उसने पति के इंस्टाग्राम पर अन्य महिला के साथ फोटो देखी। अपने साथ हुए थोखे का पता लगने के बाद महिला ने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है। 

आगरा: ताजनगरी में धोखे से तलाक का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। यहां महिला को पता ही नहीं चल सका कि उसके पति ने तलाक दे दिया है। वह तलाक के बाद भी साथ में ही रहते रहे। दो साल बाद जब दूसरे जिले में ट्रांसफर हुआ तो पति ने दूरी बढ़ा ली। इसके बाद बीते दिनों इंस्टाग्राम पर पति को दूसरी महिला के साथ में देखकर वह ससुराल और कोर्ट पहुंची। जहां पूरा राज खुला। महिला ने मामले को लेकर पति के खिलाफ महिला थान में मुकदमा दर्ज करवाया। शिकायत में उसने कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है। 

सरकारी नौकरी करता था महिला का पति 
शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली युवती की शादी फरवरी 2017 में मलपुरा क्षेत्र के युवक से हुई थी। उसका पति सरकारी नौकरी करता था। शादी के समय पति दिल्ली में था लिहाजा शादी के बाद महिला भी वहीं रहने लगी। पति का ट्रांसफर आगरा हुआ तो वह भी साथ में आ गई। दोनों ने एक दूसरे का जन्मदिन मनाया और शादी की वर्षगांठ भी मनाई। इसके बाद 2021 में पति का ट्रांसफर दिसंबर माह में गुवाहाटी हो गया। महिला पति को दिल्ली एय़रपोर्ट पर छोड़कर मायके आकर रहने लगी। इसी बीच पति का व्यवहार बदल गया। उसने फोन उठाना और मैसेज देखना तक बंद कर दिया।

2019 में ही हो गया था महिला का तलाक
महिला ने जब पति को दूसरी महिला के साथ फोटो में इंस्टाग्राम पर देखा तो उसके होश उड़ गए। वह ससुराल पहुंची तो उसे वहां घर में नहीं घुसने दिया गया। बताया गया कि 2019 में ही उसका तलाक हो गया है। जिसके बाद महिला ने कोर्ट में जाकर न्याय के लिए गुहार लगाई। महिला ने कहा कि उसके पति ने कभी यह पता ही नहीं लगने दिया कि उसका तलाक हो गया है। फिलहाल पीड़िता अब दर-दर भटकने को मजबूर है। 

आगरा: ताजमहल के 22 कमरों में है कई राज, जानिए क्या है इस विवाद की पूरी कहानी

लखनऊ में 400 वर्षों से भी अधिक पुरानी है बड़े मंगल की परंपरा, जानिए इस बार क्या रहेगा खास

गोरखपुर: क्षय रोग से ग्रसित एक हजार मरीजों को मुख्यमंत्री योगी ने किया अक्षयपात्र राशन किट का वितरण

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता