'घर आकर मनाऊंगा नया साल' अधूरा रह गया बेटे का मां से किया वादा, 18 घंटे बाद समुद्र में खोजा जा सका शव

Published : Jan 03, 2023, 02:45 PM IST
'घर आकर मनाऊंगा नया साल' अधूरा रह गया बेटे का मां से किया वादा, 18 घंटे बाद समुद्र में खोजा जा सका शव

सार

यूपी के आगरा निवासी एक युवक की समुद्र में डूबकर मौत हो गई। युवक नए साल का जश्न मनाने के लिए पुडुचेरी गया हुआ था। समुद्र की लहरों के बीच उसके शव को 18 घंटे बाद खोजा जा सका। 

आगरा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीपक मखीजा का शव सोमवार की शाम को जब उनके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मचा था। आवास विकास कॉलोनी में उस समय सिर्फ चीखों की आवाज ही सुनाई दे रही थी। अपने लाल को जमीन पर बेसुध पड़ा देखकर मां बेहोश हो गई। दादी-दादी भी बेहाल पड़े हुए थे। 

18 घंटे बाद खोजा जा सका शव
दीपक बेंगलुरू की एक इंटरनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे थे। 31 दिसंबर 2021 को ही उन्हें नौकरी मिली थी। इस बार 31 दिसंबर का जश्न मनाने वह दोस्तों के साथ पुडुचेरी गए हुए थे। यहां अचानक ही वह समुद्र में डूब गए। जैसे ही यह जानकारी पिता तुलसीराम और भाई विक्की को हुई तो वह तत्काल पुडुचेरी के लिए रवाना हो गए। घटना के 18 घंटे बाद शव को समुद्र में खोजा जा सका। लहरों की वजह से शव काफी दूर चला गया था। भाई विक्की पुलिस के साथ ही मोटर बोट पर दीपक की शव की तलाश में घूम रहे थे। शव मिलने के बाद सोमवार को पिता और भाई फ्लाइट से वापस दिल्ली आए। यहां से एंबुलेंस के जरिए वह लोग शाम को आगरा पहुंचे। दीपक का शव पहुंचने से पहले घर पर काफी लोगों को जमावड़ा था। अंतिम संस्कार की तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। भाई विक्की ने दीपक को मुखाग्नि दी। 

अधूरा रह गया मां के किया वादा
दीपक अपने तीनों भाइयों में सबसे बड़े थे और माता-पिता उनकी शादी के ख्वाब संजो रहे थे। मां सीमा ने आखिरी बार बेटे से पुडुचेरी पहुंचने के बाद ही बाद की थी। दीपक ने कहा था यहां से वह सीधा घर आएगा और सबके साथ नया साल मनाएगा। हालांकि मां से किया बेटे का यह वादा अधूरा रह गया। दीपक के शव को देख मां बस यही कह रही थी बेटा एक बार उठा जाओ... अब कभी भी अपने से दूर नहीं जाने दूंगी। इतना कहकर वह बार-बार बेहोश हो जा रही थी। परिजनों ने बताया कि दीपक के दोस्त ने ही उन्हें हादसे की सूचना दी। उन्होंने बताया कि दीपक समुद्र की लहरों में गायब हो गया है। जिसके बाद परिजन यहां से रवाना हो गए। उसके बाद बेटे की लाश लेकर ही वह वापस लौटे। 

सीतापुर की दबंग गर्ल का वीडियो वायरल, बीच सड़क युवक पर जमकर बरसाए चप्पल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Noida Weather Today: 20 जनवरी को नोएडा में कितनी ठंड पड़ेगी? कोहरे को लेकर अलर्ट
Aparna Yadav Divorce: अपर्णा से क्यों तलाक ले रहे अखिलेश यादव के भाई, पत्नी पर लगाए 3 गंभीर आरोप