आगरा में पत्नी ने रात में पति के हाथ बांध किया ऐसा सलूक, दो अधिवक्ताओं पर भी दर्ज हुआ मुकदमा

यूपी के आगरा जिले में पत्नी ने पति के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2022 8:42 AM IST / Updated: Aug 11 2022, 02:31 PM IST

आगरा: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा से क्रूरता की वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने पति के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा। इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसके वकील ने साथ दिया। शहर के थाना कमला नगर क्षेत्र में पत्नी ने अपने अधिवक्ता और उसके मित्र के साथ मिलकर पीटकर पति को अधमरा कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने हाथ बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पुलिस ने महिला और दो अधिवक्ताओं को जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

लहूलुहान हालत में मिला युवक
शहर के कमला नगर पुलिस को सूचना मिली की बल्केश्वर पार्क के पास एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और उसके सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने तुरंत युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवक की शिनाख्त ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी रिंकू गुप्ता के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल रिंकू ने पुलिस को बताया कि राजकुमारी से उसकी दूसरी शादी हुई थी और एक बच्चा भी है। उसकी पत्नी राजकुमारी के साथ तलाक का मुकदमा चल रहा है। वह शहर के कमला नगर क्षेत्र में रजवाड़ा के पास रहती है।

Latest Videos

युवक पर तीन लोगों ने किया था हमला
पत्नी की तरफ से तलाक का मुकदमा अधिवक्ता देवेश गुप्ता (उमाकुंज कॉलोनी, बल्केश्वर) पत्नी की तरफ से मुकदमा लड़ रहे हैं। उस पर रात को हमला हुआ। इतना ही नहीं पत्नी और देवेश गुप्ता के साथ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह (नुनिहाई) भी मौजूद थे। तीनों ने रिंकू के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा। इस मामले में थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम ने बताया कि  रिंकू गुप्ता को बेरहमी से पीटा गया है। पीड़ित की तहरीर पर जानलेवा हमला, बंधक बनाने और धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी पत्नी राजकुमारी, अधिवक्ता देवेश गुप्ता व देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरी ओर देवेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि रिंकू गुप्ता उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहा था। रिंकू आरोप लगाता है कि उसक पत्नी राजकुमारी से उसके संबंध हैं। वह दोनों के पोस्टर चिपकाने बल्केश्वर क्षेत्र में आया था। इसकी जानकारी उन्हें हो गई थी इसलिए वह पीछे लगे थे। कमला नगर के थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाकर युवक को बचाया अन्यथा आरोपी उसे जान से मार देते।

बदायूं में भैंस के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़ित महिला ने ससुरालीजनों पर लगाए गंभीर आरोप

Share this article
click me!

Latest Videos

20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज