BCA की पढ़ाई छोड़कर बनाया गैंग, विधायक की स्कॉर्पियों को भी बना लिया निशाना 

Published : Jul 29, 2022, 05:33 PM IST
BCA की पढ़ाई छोड़कर बनाया गैंग, विधायक की स्कॉर्पियों को भी बना लिया निशाना 

सार

पुलिस ने लग्जरी कारों को चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह में शामिल लोग बीसीए की पढ़ाई छोड़कर इस वारदात को अंजाम देते थे। कार के फर्जी कागज तैयार कर उन्हें बड़े आराम से बेंच दिया जाता था। 

आगरा: पुलिस ने लग्जरी कारों को चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह आगरा, लखनऊ और प्रयागराज में लग्जरी कारों की चोरी करता था। इसके बाद इन्हें पश्चिम बंगाल में बेंचा जाता था। पुलिस ने मामले में गिरोह के सरगना समेत 5 शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना कानपुर का रहने वाला था। यह लोग बीसीए की पढ़ाई छोड़कर गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देते थे। 

विधायक की गाड़ी को भी कर दिया था पार
बताया गया कि यह लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के जरिए हाइटेक लॉक को महज 5-10 मिनट में तोड़ देते थे। पुलिस से बचने के लिए यह लोग कार के फर्जी कागजात भी तैयार कर लेते थे। इसके बाद वाहनों को बिहार और पश्चिम बंगाल में बेंच दिया जाता था। इस गिरोह के लोगों ने आगरा के विधायक तक की गाड़ी को नहीं छोड़ा। कार को चोरी कर बिहार में शराब तस्करों के हाथों उसे बेच दिया था। मामले को लेकर एसपी सिटी विकास कुमार ने जानकारी दी कि थाना हरीपर्वत, कमला नगर और न्यू आगरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन सभी को गिरफ्तार किया है।

चोरी की गाड़ी का शराब तस्करी में हो रहा था इस्तेमाल
आदित्य, मोहम्मद आरिफ, प्रेम कुमार कुशवाहा, जय प्रकाश और विपिन के पास से मारुति स्विफ्ट कार, 18 फर्जी नंबर प्लेट, ग्राइंडर मशीन किट बॉक्स, चार डिवाइस, 53 इलेक्ट्रॉनिक चाबी, कलर प्रिंटर, छह मास्टर चाबी समेत अन्य औजार बरामद हुए हैं। इसी के साथ 14,500 रुपए और छह मोबाइल भी पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने जानकारी दी की आरोपियों ने सादाबाद से रालोद विधायक प्रदीप चौधरी की स्कॉर्पियों गाड़ी को भी चोरी कर लिया था। यह कार बिहार के गोपालगंज जनपद के एक थाने में खड़ी हुई थी। कार का इस्तेमाल शराब तस्करी में हो रहा था। पुलिस ने उस गाड़ी को बिहार से कब्जे में ले लिया है। 

नाबालिग मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से किया विवाह, परिजनों ने इस तरह से भिजवाया जेल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Yogi Gorakhpur Visit: जनता दर्शन में 200 लोगों से मिले CM, इलाज और आवास को लेकर दिलाया बड़ा भरोसा
Noida Violence: सोशल मीडिया से फैली अफवाह, पाकिस्तानी कनेक्शन से भड़की श्रमिक हिंसा का खुलासा