आगरा: बकरीद पर कब्रिस्तान में उतराती नजर आईं लाशें, फातिहा पढ़ने पहुंचे लोग हुए हैरान

Published : Jul 10, 2022, 05:17 PM IST
आगरा: बकरीद पर कब्रिस्तान में उतराती नजर आईं लाशें, फातिहा पढ़ने पहुंचे लोग हुए हैरान

सार

आगरा में बारिश के बाद सड़कें पूरी तरह से लबालब नजर आई। पक्की सराय नीति बाग नाला ओवरफ्लो होने से यहां कब्रिस्तान की दीवार गिर गई और लाशें उतराती हुई नजर आईं। मामले को लेकर जमकर लोगों की नाराजगी भी देखने को मिली। 

आगरा: जनपद में रविवार की सुबह बारिश ने बुरा हाल कर दिया। बारिश के पानी में यहां सड़कें लबालब नजर आईं। घरों में भी पानी भर गया। बारिश के बीच पक्की सराय नीति बाग नाला ओवर फ्लो होने के चलते यहां पर कब्रिस्तान की दीवार गिर गई। पानी भरने के बाद कब्रिस्तान की कब्रें खोखली हो गईं और शव पानी में उतराने लगे। यह सब देखकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। 

कब्रिस्तान का हाल देख लोगों ने जताई नाराजगी
बकरीद के त्योहार के दौरान शहर में जगह-जगह हुए जलभराव से नमाजियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुस्लिम समाज के लोग इसी जलभराव से पहुंचकर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। इस बीच जब गोबर चौकी के पास पक्की सराय नीतिबाग में लोग पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचे तो कब्रिस्तान का हाल देख वह हैरान हो गए और व्यवस्थाओं पर जमकर नाराजगी जताई। नाले की दीवार गिरने के चलते कब्रिस्तान में पूरी तरह से पानी और गंदगी भरी हुई थी। कड़ी मशक्कत के बाद पंप लगवाकर पानी निकलवाया गया। 

सड़कों पर एक फीट से ज्यादा भर गया पानी
ताजनगरी में में कुछ देर की ही बारिश ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी की पोल खोलकर रख दी। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने पर बारिश के पानी से सड़कें लबालब हो गई। घरों में भी पानी भर गया और तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों की नींद खुलते ही वह घरों से पानी निकालते नजर आए। बारिश के बाद आगरा किला के पास बिजलीघर चौराहा नहर में तब्दील नजर आया। यहां एक फीट से भी अधिक पानी भर गया। जलभराव के बीच बंद वाहनों ने लोग धक्का लगाते हुए नजर आए। शाहगंज के प्राचीन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में भी एक फीट तक बारिश का पानी भर गया। इससे सुबह मंदिर आने जाने वाले भक्तों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। शमशाबाद में भी बारिश के बाद मोहल्ले का बुरा हाल दिखाई पड़ा। नालों की सफाई न होने से यहां भी एक फीट तक पानी भर गया। शमशाबाद मार्ग पर पावन धाम मोड़ के पास जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

शादी में अनोखा बवाल: मामूली सी बात पर बारातघर बना अखाड़ा, दूल्हे पर भी चले लात-घूसे

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं पंकज चौधरी जो बनेंगे यूपी BJP अध्यक्ष, जानिए बनाने की बड़ी वजह
नोएडा : कोहरे की चादर बनी मौत का जाल, ईस्टर्न पेरिफेरल पर 6 से ज्यादा गाड़ियां भिड़ीं