3 बच्चों को रोता देख पसीजा थानेदार का दिल, बिल्ली को खोजने पुलिस ने लगा दी जान-जासूस लगाए और खंगाला CCTV

Published : Nov 10, 2022, 01:58 PM ISTUpdated : Nov 10, 2022, 03:14 PM IST
3 बच्चों को रोता देख पसीजा थानेदार का दिल, बिल्ली को खोजने पुलिस ने लगा दी जान-जासूस लगाए और खंगाला CCTV

सार

यूपी की ताजनगरी आगरा में तीन बच्चे पुलिस स्टेशन पहुंचकर बिल्ली को ढूंढने की गुहार लगाए। उसके बाद पुलिस ने बच्चों को आश्वासन दिया और 24 घंटे के अंदर बिल्ली को ढूंढ निकाला। बिल्ली के मिलने के बाद बच्चों ने पुलिस अंकल को धन्यवाद भी कहा। 

आगरा: अक्सर सोशल मीडिया पर पुलिस की किरकिरी के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसको देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया ठीक नहीं होती। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में पुलिस की एक बेहद शानदार तस्वीर सामने आई है। 24 घंटे के अंदर गुम हुई बिल्ली को पुलिस ने ढूंढ निकाला। दरअसल पुलिस स्टेशन पर तीन छोटे बच्चे और वह अपनी गुम हुई बिल्ली को ढूंढने की गुहार लगा रहे थे। 

बिल्ली को तलाशने के बाद बच्चे गए पुलिस स्टेशन
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के थाना मंटोला क्षेत्र के सदर भट्टी का है। इसी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली रीजा की ऑस्ट्रेलियन बिल्ली जैकी गुम हो गई थी। जिसके बाद बच्चों ने बिल्ली को खूब ढूंढा लेकिन नहीं मिली तो बच्चे मायूस हो गए। फिर तीनों मद्द के लिए पुलिस के पास पहुंचे और बिल्ली को तलाशने की गुहार लागई। उनके द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने भी तत्परता से मामले में संज्ञान लिया और सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पता चला कि ऑस्ट्रेलियन बिल्ली शहीद नगर में है। 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने बच्चों की गुम हुई बिल्ली को ढूंढ निकाला। 

तीनों बच्चे रोते हुए पहुंचे पुलिस स्टेशन
ऑस्ट्रेलियन बिल्ली जैकी को ढूंढने के बाद निराशा हाथ लगने पर रीजा समीर, आहिर समीर और मायशा नाम के तीन बच्चे रोते हुए एसओ राजवीर सिंह से बिल्ली को तलाशने की रिक्वेस्ट की। मासूम बच्चों को रोता देख राजवीर सिंह का भी दिल पसीज गया और उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि आपकी ऑस्ट्रेलियन बिल्ली हम ढूंढ निकालेंगे। पुलिस ने लापता बिल्ली को 24 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला। सभी बच्चों को थाने में बुलाकर एसओ राजवीर सिंह और कांस्टेबल राजकुमार ने उन्हें बिल्ली सौंप दी। खोई हुई बिल्ली को सामने देख बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट लौट आई। मौके पर ही बच्चों ने अपनी फेवरेट बिल्ली को चॉकलेट और बिस्किट खिलाया। इसके बाद से एसओ राजवीर सिंह और कॉन्स्टेबल राजकुमार की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बलिया में शादी का झांसा देकर युवती का किया अपहरण, 3 दिन तक दुष्कर्म कर युवक ने शुरू कर दिया ऐसा काम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Accident Shocking Video: बस की खिड़की से कपड़ों की तरह गिरी लाशें, कमजोर दिल वाले ना देखें!
Meerut War Video: 'उठा-उठाकर पटका', मस्जिद में इफ्तारी के दौरान छिड़ गया मिठाई युद्ध