टेक्निकल खराबी की वजह से एक्सप्रेस वे पर विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

Published : Jan 23, 2020, 03:33 PM ISTUpdated : Jan 23, 2020, 03:48 PM IST
टेक्निकल खराबी की वजह से एक्सप्रेस वे पर विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

सार

यूपी के गाजियाबाद में गुरुवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, विमान सदरपुर इलाके के ऊपर से उड़ रहा था, तभी उसमें कुछ खराबी आने की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। 

गाजियाबाद (Uttar Pradesh). यूपी के गाजियाबाद में गुरुवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, विमान सदरपुर इलाके के ऊपर से उड़ रहा था, तभी उसमें कुछ खराबी आने की वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। 

ट्रेनिंग के लिए यूज होता है ये प्लेन  
बताया जा रहा है कि खराबी की वजह से पायलेट को विमान की ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। एक्सप्रेस वे पर उतरते समय विमान मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इंडियन एयरफोर्स ने एक पायलट और एक अन्य को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। लैंडिंग के दौरान विमान का लेफ्ट विंग क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, एनसीसी कैडेट्स की ट्रेनिंग के लिये इस प्लेन का इस्तेमाल होता है।


लोग विमान के साथ लेने लगे सेल्फी
इस दो सीटर प्लेन के एक्सप्रेसवे पर उतरने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकजुट हो गई। इस दौरान विमान के साथ लोग सेल्फी लेने लगे। घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों का लगा लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच सड़क जाम को खुलवाया। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?
UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!