ऐश्वर्या सिंह सेंगर ने जारी किया वीडियो, कहा- प्रियंका जी झूठ पर बनी इमारतें ज्यादा दिन खड़ी नहीं रहती

Published : Mar 13, 2022, 12:49 PM IST
ऐश्वर्या सिंह सेंगर ने जारी किया वीडियो, कहा- प्रियंका जी झूठ पर बनी इमारतें ज्यादा दिन खड़ी नहीं रहती

सार

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सिंह सेंगर ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए कांग्रेस की करारी हार पर तंज कसा गया है। इसी के साथ बताया गया है कि झूठ पर बनी इमारतें ज्यादा दिनों तक टिकी नहीं रह सकती हैं। 

उन्नाव: पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Senger) की बेटी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कांग्रेस की करारी हार पर तंज कसा गया है और सीधे लहजे में प्रियंका गांधी से कहा है कि झूठ पर बनी इमारत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी रहती। उन्नाव सदर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी और माखी कांड पीड़िता की मां आशा सिंह की हार पर यह वीडियो जारी किया गया है। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और उन्नाव से कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ने एक वीडियो जारी किया है। इससे पहले भी कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ने माखी कांड की पीड़िता की मां को कांग्रेसी टिकट मिले पर वीडियो जारी किया था। अब पीड़िता की मां आशा सिंह की हार पर उन्होंने उन्नाव के लोगों को धन्यवाद दिया है। वही इस बार विधायक की बेटी ने वीडियो जारी कर उन्नाव की जनता का आभार जताया।

 

ऐश्वर्या सेंगर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा की लड़की हूं लड़ सकती हूं धन्यवाद उन्नाव। ऐश्वर्या सेंगर ने अपने वीडियो मे कहा है की दिल्ली में बैठकर अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे प्रियंका गांधी जी और राहुल गांधी जी को शायद यह नहीं पता है कि सच को चाहे जितना भी दबाया जाए लेकिन वह एक दिन सामने आ ही जाता है। हमारी उन्नाव की जनता ने यहां की छह की छह सीटों पर आपके(कांग्रेस पार्टी के) सभी प्रत्याशियों की जमानत जप्त करा के इसका साफ शब्दों में उदाहरण दे दिया है। यहां तक की उन्नाव सदर कि आपकी आपराधिक प्रवृति वाली प्रत्याशी जिनके ऊपर फिलहाल वारंट जारी हो रखा है उनको मात्र 1500 वोट मिले। उन्हें नोटा के बराबर वोट देकर यहां की जनता ने बहुत बड़ा उदाहरण दे दिया है। जनता ने बताया है कि उन्नाव कांड का सच अब सबके सामने आकर ही रहेगा। प्रियंका गांधी की झूठ पर बनाई गई इमारतें ज्यादा लंबे समय तक खड़ी नहीं रह पाती जिसका हमारे जिले के साक्षात पूरे उत्तर प्रदेश में चुनाव में जवाब दे दिया है। पूरा उन्नाव जानता है कि किस तरह से प्रायोजित ढंग से यह पूरा कांड रचा गया। मैं उन्नाव की सदैव आभारी रहूंगी कि आपने अपने भाई का और मेरे पूरे परिवार का मान रखा। यह सब आप के विश्वास की जीत है धन्यवाद। 

बढ़ेंगी अतीक अहमद की मुश्किलें, जानिए क्या है इस बार का पूरा प्लान

चुनाव में हार के बाद चंद्रशेखर ने दिए बदलाव के संकेत, कहा- हटाए जाएंगे ये लोग, नए लोगों को मिलेगी जिम्मेदारी

पीएम और अन्य नेताओं से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे योगी आदित्यनाथ, शपथग्रहण और मंत्रिमंडल पर फैसले की उम्मीद

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gorakhpur Holi Milan 2026: सीएम योगी ने खेली फूलों की होली और दी शुभकामनाएं
Lucknow Mausam Today: आज साफ आसमान के तेज धूप और गर्मी, क्या 35°C पार करेगा पारा?