महंत नरेंद्र गिरी की रहस्यमय मौत: सुसाइड नोट में लिखी हैरान करने वाली बातें, उत्तराधिकारी भी तय कर दिया

Published : Sep 20, 2021, 09:42 PM IST
महंत नरेंद्र गिरी की रहस्यमय मौत: सुसाइड नोट में लिखी हैरान करने वाली बातें, उत्तराधिकारी भी तय कर दिया

सार

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी (Mahant Narendra Giri Death) की संदिग्‍ध हालात में सोमवार को लाश मिली। उनका शव प्रयागराज के उनके बाघंबरी मठ में ही फांसी के फंदे से लटकता मिला है। मंहत के कमरे से 6 से 7 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।

प्रयागराज। अखाड़ा परिषद (akhada parishad) के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी (Mahant Narendra Giri) की संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकती लाश मिली है। बाघम्बरी पीठ के महंत नरेंद्र गिरी के शव के पास कई पन्नों की एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इस सुसाइड नोट में उन्होंने मठ की संपत्तियों को अपने किस शिष्य को क्या देना है इसका विस्तार से जिक्र किया है। महंत नरेंद्र गिरी ने अपने एक शिष्य से बेहद दु:खी होने की बात भी नोट में लिखी है। हालांकि, यह फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि सुसाइड नोट असली है या किसी ने साजिशन उसे वहां रखा है। 

पुलिस ने सुसाइड नोट के बारे में बताया

एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि मठ और आश्रम को लेकर आगे क्या करना है। किस तरह से व्यवस्था होगी। क्या करना है। एक तरह से सुसाइड नोट में उनका वसीयतनामा है। 
एडीजी ने बताया कि महंत नरेंद्र गिरी के शव के पास मिली सुसाइड नोट में विस्तार से लिखा है कि किसे क्या देना है और किसके साथ क्या करना है। 
पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वह अपने एक शिष्य से दुखी थे। पुलिस ने शिष्य का नाम तो नहीं बताया लेकिन सूत्रों  के अनुसार उन्होंने आनंद गिरी का नाम लिखा है। उन्होंने लिखा है कि मैं सम्मान के बिना नहीं रह सकता। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या कर सकता हूं। उन्होंने बेहद मार्मिक बातें लिखी हैं। उन्होंने अपनी गद्दी किसे सौंपनी है इस बारें भी लिखा है।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता