
लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार यानी 23 मार्च को राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोहिया पार्क में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत कर कहा कि जो रास्ता लोहिया ने दिखाया था, पार्टी उसी पर चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में बहुमत साबित करने के लिए गुंडागर्दी पर उतर आई थी। लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए भाजपा गुंडों का सहारा ले रही है। यूपी की जनता ने समाजवादी पार्टी को संघर्ष का जनादेश दिया है।
गलत नीतियों की वजह से बढ़ रहे है दाम
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दामों को लेकर कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार कहती है कि पेट्रोल-डीज़ल पर उसका नियंत्रण नहीं है लेकिन सरकार की गलत नीतियों की वजह से पेट्रोल-डीज़ल लगातार महंगा हो रहा है। बढ़े उद्योगपतियों और कारोबारियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ये फैसला ले रही है।
अखिलेश यादव ने दिया इस्तीफा
बता दें कि अखिलेश यादव ने 22 मार्च को लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह करहल से विधायक बने रहेंगे। 10 मार्च को संपन्न हुए यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव, मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सदस्य चुने गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को हराया है।
करहल सीट से विधायक हैं अखिलेश
हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल सीट से विधायक बने हैं। विधायकी और सांसदी में उन्हें कोई एक चीज छोड़नी थी इसलिए अखिलेश यादव ने सांसदी छोड़ने का फैसला लिया और 22 मार्च को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय पहुंचकर अपनी इस्तीफा सौंप दिया। अखिलेश उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की करहल सीट से विधायक हैं।
लोकसभा की सदस्यता से अखिलेश यादव ने दिया इस्तीफा, सड़क से लेकर सदन तक होंगे बीजेपी के सामने
यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल ने चुनाव व होली के दौरान हुई घटनाओं पर जताई नाराजगी, बोले- सबक लें अधिकारी
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।