करहल मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

Published : Jan 20, 2022, 05:20 PM ISTUpdated : Jan 20, 2022, 06:52 PM IST
करहल मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मैनपुरी की करहल विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को उनसे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी मुलाकात की  और करहल से चुनाव लड़ने की अपील की। 

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों खुद अखिलेश यादव ने यह ऐलान किया था कि वह यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि सीट को लेकर करहल, मैनपुरी और आजमगढ़ का नाम आगे आया था। हालांकि अब यह निश्चित हो गया है कि अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्हें पार्टी नेताओं की ओर से भी आमंत्रण दिया गया था।

सपा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
करहल से चुनाव लड़ने के लिए सपा के जिला संगठन ने पार्टी अध्यक्ष को प्रस्ताव भेजा है। इसी के साथ प्रतिनिधिमंडल ने भी गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की है। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष करहल सीट से ही कार्यकर्ताओं की भावनाओं का आदर करते हुए चुनाव लड़ें। सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहा गया कि मैनपुरी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की कार्मभूमि है। वह भी मैनपुरी से जीतकर ही वह देश के रक्षामंत्री तक बने हैं। 

विरासत सहेजने और समीकरण साधने के लिए फैसला 
अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के लिए करहल विधानसभा सीट को सबसे ज्यादा मुफीद माना जा रहा है। यहां पहले सैफई परिवार के सदस्य पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के चुनाव लड़ने के कयास भी लगते रहे हैं। इस सीट पर सजातीय यादव मतदाता सर्वाधिक है। 

2007 से लगातार जीतती रही है सपा 
करहल सीट की बात की जाए तो यहां 2007 से लगातार जीत हासिल करती रही है। 2017 में मोदी-योगी लहर के बावजूद सपा प्रत्याशी सोबरन सिंह ने 50 फीसदी वोटों पर अपना कब्जा जमाया था। करहल विधानसभा सैफई के करीब है। यहां सपा मुखिया के परिवार का भी काफी प्रभाव रहा है। तीन बार से यहां सपा के सोबरन यादव विधायक है। कहा जाता है कि उनके सिर पर मुलायम सिंह यादव का हाथ है। 2017 के चुनाव में सोबरन सिंह यादव ने 104221 वोट पाकर भाजपा के राम शाक्य को 38405 वोट से करारी शिकस्त दी थी। 

2017 में 49.57 फीसदी मिले थे सोबरन सिंह यादव को वोट 
2017 के चुनाव में सपा प्रत्याशी सोबरन सिंह यादव ने यहां जीत हासिल की थी। सोबरन सिंह यादव को 104221 यानी की कुल 49.57 फीसदी वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के राम शाक्य को 65816 यानी 31.31 फीसदी वोट मिले थे। वहीं बसपा से दलवीर को 14.12 फीसदी यानी 29676 फीसदी वोट मिले थे। 

2012 में भी 46.9 फीसदी मिले थे सपा को वोट 
2012 के चुनाव में भी सपा प्रत्याशी सोबरन सिंह यादव ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्हें 92536 यानी 46.9 फीसदी वोट मिले थे। जबिक बीएसपी के जयवीर सिंह को 61593 यानी 31.22 फीसदी वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के अनिल यादव को उस दौरान 13114 यानी 6.65 फीसदी वोट मिले थे। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बना ग्लोबल निवेशकों की पहली पसंद, योगी सरकार की नीतियों से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा
ग्रामीण आजीविका मिशन: मीरजापुर की सुशीला देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल