BJP के संकल्प पत्र पर अखिलेश का तंज, बोले- 'अब जनता नहीं करेगी विश्वास, भरोसा खो चुकी है भाजपा'

Published : Feb 08, 2022, 01:28 PM IST
BJP के संकल्प पत्र पर अखिलेश का तंज, बोले- 'अब जनता नहीं करेगी विश्वास, भरोसा खो चुकी है भाजपा'

सार

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के मेनिफेस्टो पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी भले ही इसे कुछ भी नाम दे लेकिन यूपी की जनता विश्वास नहीं करने वाली है।

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव ( UP Assembly Election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' नाम से मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। बीजेपी ने जहां इस मेनिफेस्टो में किसानों, महिलाओं,  और युवाओं को लुभाने वाले कई बड़े वादे किए हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी भले ही इसे कुछ भी नाम दे लेकिन यूपी की जनता विश्वास नहीं करने वाली है। नेताओं के बीच जुबानी जंग समय के साथ तेज हो चुकी है। पहले चरण के चुनाव में पूरी तरह से दो दिन भी नहीं रह गए लेकिन नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अभी भी बंद नहीं हुआ हैं।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि, 'जिनके वादे जुमले हैं, बातें झूठी हैं और जो हर बार जनता को झांसा देते हैं…वो घोषणा पत्र निकालें,संकल्प पत्र, वचन पत्र या शपथ पत्र…उप्र की जनता अब विश्वास नहीं करेगी। भाजपा भरोसा खो चुकी है। किसान लखीमपुर, महिला हाथरस,युवा इलाहाबाद,व्यापारी गोरखपुर व आम जनता कोरोना नहीं भूलेगी।'

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022: यूपी चुनाव में समृद्ध कृषि और सशक्त नारी के लिए जानिए क्या हैं बीजेपी की घोषणाएं

Inside Story: 2017 में मिली थी बड़ी जीत, इतिहास दोहराने में BJP के सामने विपक्ष की बड़ी चुनौतियां

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर समेत पूरे यूपी में हीटवेव का तांडव जारी, राहत कब मिलेगी?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल