जामिया में फायरिंग पर अखिलेश ने किया ट्वीट, लिखा समाज में भरी जा रही नफरत का नतीजा है ये

Published : Jan 30, 2020, 08:08 PM IST
जामिया में फायरिंग पर अखिलेश ने किया ट्वीट, लिखा समाज में भरी जा रही नफरत का नतीजा है ये

सार

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर घटना की निंदा करते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है।

लखनऊ (Uttar Pradesh). दिल्ली के जामिया नगर इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर घटना की निंदा करते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है। 

समाज में भरी जा रही नफरत का परिणाम है ये
अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा, दिल्ली में एक युवक द्वारा निष्क्रिय पुलिस के सामने लोगों पर गोली चलाने की घटना बेहद निंदनीय है। आज के सत्ताधारी जिस प्रकार समाज को नफरत से भर रहे हैं, ये उसी का दुष्परिणाम है। 

क्या है जामिया में फायरिंग का मामला
गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च निकाला जा रहा था। इस दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। जिसमें एक छात्र घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक, युवक ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके का रहने वाला है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Religious Tourism: 122 करोड़ श्रद्धालु के साथ टेंपल इकॉनमी मॉडल से अयोध्या-काशी में आर्थिक विकास की नई रफ्तार
UP Budget 2026-27: कृषि योजनाएं, MSP धान खरीद और गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों को बड़ी राहत