मुलायम सिंह की अंतिम विदाई पर फूट-फूटकर रोये अखिलेश यादव, कहा- अब अपना नहीं लग रहा सैफई

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक की अंतिम विदाई में हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा था। इस दौरान नेताजी के बेटे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान सभी की आंखे नम थीं। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 11, 2022 12:39 PM IST

इटावा: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बीते सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कई सालों से वह गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। मुलायम सिंह के निधन के बाद पैतृक गांव सैफई में नेताजी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ शामिल हुई थी। भारी भीड़ के बीच मुलायम सिंह यादव के परिवार का हर सदस्य इस अंतिम यात्रा में मौजूद रहा। वहीं अपने नेताजी की अंतिम विदाई में हर आम और खास भावुक नजर आया। 

सैफई को लेकर अखिलेश यादव ने कही ये बात
मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में कई बड़े नेता भी शामिल रहे। इस दौरान सभी की आंखे नम थीं। वहीं मुलायम सिंह की बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव के आंसू भी नहीं थम रहे थे। मुलायम सिंह के बेटे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी पिता की अंतिम विदाई में रोते हुए देखा गया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अब सैफई अपना नहीं लग रहा है। पूरे यादव परिवार की सैफई से कई यादें जुड़ी हैं।

Latest Videos

नेताजी के भतीजे धर्मेंद्र यादव के नहीं रुक रहे थे आंसू
सैफई के कण-कण में मुलायम सिंह यादव की उपस्थिति दिखती है। वहीं मुलायम सिंह यादव के भाई राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। इसके अलावा नेताजी के करीबी रहे आजम खान ने दुखी मन से नेताजी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान अखिलेश यादव बेहद भावुक हो गए और फफक कर रोने लगे। मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेंद्र यादव भी अपने चाचाजी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। वह लगातार रोये जा रहे थे। धर्मेंद्र यादव के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव वर्ष 2004 में एकसाथ चुनाव मैदान में उतरे थे। 

नेताजी के निधन की खबर सुनते ही प्रशंसक ने किया सुसाइड, बोला- जब मुलायम सिंह नहीं रहे तो मैं जीकर क्या करूंगा

नम आंखो से दी गई मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई, बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा था लाखों का हुजूम, देखें तस्वीरें

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें