अखिलेश यादव बोले- चुनाव में धनबल से लिए गए वोट, अब नींबू के लिए भी हो रही डकैती

Published : Apr 14, 2022, 06:26 PM IST
अखिलेश यादव बोले- चुनाव में धनबल से लिए गए वोट, अब नींबू के लिए भी हो रही डकैती

सार

मैनपुरी में अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोई सोच भी नहीं सकता था आज नींबू के लिए डकैती हो रही है। हर जिले में लगातार लूट की घटनाएं हो रही है। 

मैनपुरी: जिला कार्यालय पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती का कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। इस दौरान वहां सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सरकार पर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने देश को संविधान दिया। 

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश की दुनिया में एक अलग पहचान है। सभी इसे सेकुलर देश के रूप में जानते हैं। हर कोई अपने धर्म-जाति के रास्ते पर चलने को आजाद हैं। उन्होंने कहा कि भारत में जाति का भेदभाव ज्यादा है। बाबा साहब ने आगे आकर मनुस्मृति को आग के हवाले करने का काम किया था। 

वोट का अधिकार छीनने का हो रहा प्रयास

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने सभी को वोट का अधिकार दिया। लेकिन अब हमारे वोट के अधिकार को भक्त लोगों से खतरा है। वोट का अधिकार छीनने का प्रयास हो रहा है। बाबा साहेब ने भी कहा था कि जब देश में गरीबी और अमीरी की खाई बढ़ेगी तो वोट का अधिकार भी छिन जाएगा। यूपी चुनाव में भी धन बल के सहारे ही वोट लिए गए। उन्होंने कहा कि अब देश और संविधान को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। यह जिम्मेदारी देश के युवाओं और समाजवादियों पर है। सभी संकल्प लें और लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। 

हर जिले में हो रही लूट और नींबू के लिए पड़ रही डकैती 
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पहले ये बताए की अर्थव्यवस्था कब सुधरेगी। कोई सोच भी नहीं सकता था कि नींबू के लिए डकैती हो रही है। प्रदेश के सभी जिलों में लूट हो रही है। कानून व्यवस्था लगातार बदहाल है और पता नहीं बुलडोजर कहा सभी को पहुंचाएगा। कहीं ऐसा न हो कि यह सरकार की ओर ही मुड़ जाए। 

काशी पहुंचीं स्मृति ईरानी, बोलीं- बाबा साहेब ने संविधान के आधार पर एकजुट होने की दी प्रेरणा

वाराणसी के साड़ी कारखाने में आग लगने से 4 की हुई मौत व 3 बुरी तरह से घायल, सीएम योगी ने मुआवजे का किया ऐलान

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Cabinet Decision: लखनऊ मेट्रो फेज-1बी और मीरजापुर में नई यूनिवर्सिटी को मंजूरी, पशु चिकित्सा छात्रों का भत्ता तीन गुना बढ़ा
Yogi Cabinet Decision: यूपी में OBC आरक्षण आयोग को मंजूरी, लोहिया संस्थान को मिली 855 करोड़ की सौगात