अलीगढ़: 7 लोगों को रौंद एक किलोमीटर तक चला गया ट्रक, मासूम समेत 4 की हुई मौत

Published : May 01, 2022, 03:11 PM ISTUpdated : May 01, 2022, 03:12 PM IST
अलीगढ़: 7 लोगों को रौंद एक किलोमीटर तक चला गया ट्रक, मासूम समेत 4 की हुई मौत

सार

अलीगढ़ में एक अनियंत्रित ट्रक ने 7 लोगों को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक तकरीबन एक किलोमीटर तक चला भी गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक बड़ा हादसा सामने आया। यहां सड़क के किनारे फल का ठेला लगाने वाले को एक ट्रक रौंदता हुआ आगे निकल गया। ट्रक ने कुल सात लोगों को रौंदा। इस हादसे में चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। जिन लोगों की मौत हुई उसमें एक 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

एक किलोमीटर तक चला गया ट्रक
बताया गया कि यह लोग नगला पटवारी के पास चाय की दुकान पर बैठे हुए थे। यहां सड़क किनारे ही एक ठेला भी लगा हुआ था। इसी बीच बेकाबू ट्रक ने सभी को अपनी चपेट में ले लिया इसके बाद वह एक किलोमीटर तक चला गया। इस बीच बेकाबू ट्रक के चपेट में तकरीबन सात लोग आ गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं आनन-फानन में लोगों ने इसको लेकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। 

बच्चे की भी हुई मौत 
घटना के बाद मौके पर ही एएमयू के दो कर्मचारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है उसमें एक बच्चा भी शामिल है जिसकी उम्र 12 वर्ष है। वहीं इस बीच तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की नाराजगी भी देखने को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भी शांत करवाया। इसी के साथ शव को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

एकजुट हो रहे कई राज्यों के किसान, लखीमपुर खीरी में बड़े प्रदर्शन की है तैयारी!

स्कूल जाने के दौरान हुई मुलाकात के बाद नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला ये राज

नौकरी ज्वाइन करने आई नर्स का शव दीवार से लटकता मिला, युवती के मामा ने लगाया ये गंभीर आरोप

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका