अलीगढ़: शादी में आए लड़कों ने रेप के इरादे से किया किशोरी को किडनैप, महिला ने बेटी को ऐसे बचाया 

Published : Dec 04, 2022, 06:07 PM IST
अलीगढ़: शादी में आए लड़कों ने रेप के इरादे से किया किशोरी को किडनैप, महिला ने बेटी को ऐसे बचाया 

सार

यूपी के अलीगढ़ में शादी में आए लड़कों ने रेप के इरादे से किशोरी को किडनैप कर लिया। हालांकि इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उन्हें किशोरी को ले जाते हुए देख लिया और किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी दी। 

अलीगढ़: दिल्ली से आए बारातियों ने गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने बताया कि बारात में शामिल होने दिल्ली से आए बारातियों ने किशोरी को उठा लिया और गांव के बाहर खेत में ले गए। हालांकि इसी बीच बच्चों ने उन्हें देख लिया और परिजनों को सूचना दी। किशोरी की मां ने एक आरोपितों को दबोच लिया। हालांकि आरोपी किसी तरह से छूटकर वहां से भाग गया। इस मामले में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

किशोरी को अगवाकर खेत में ले गए आरोपी 
किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गांव में बारात आई थी। तकरीबन साढ़े सात बजे निकरौसी हो रही थी और वही देखने के लिए उनकी 14 वर्षीय बेटी भी वहां चली गई। इसी बीच दिल्ली के उत्तम नगर निवासी राकेश कुमार और दो अज्ञात लोग उनकी किशोरी को दुष्कर्म के इरादे से उठा ले गए। आरोपी उसे गांव के बाहर स्कूल के पीछे खेत में ले गए। हालांकि इसी बीच कई लोगों ने उन्हें देख लिया। 

मौका पाकर फरार हो गया आरोपी 
गांव के ही लोगों ने इस घटना के बारे में किशोरी की मां को जानकारी दी। इसके बाद महिला ने परिवार और अन्य लोगों को इसके बारे में सूचित किया। महिला के द्वारा खेत में जाकर एक आरोपी को पकड़ लिया गया। लेकिन मौका पाकर आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि राकेश और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों और महिला की तत्परता से किशोरी को बचाया जा सका। पुलिस को जानकारी मिलने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए थे। 

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दी दर्दनाक मौत, नाबालिग बेटी ने ऐसे किया पर्दाफाश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Jobs News: सीएम योगी ने 481 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी
Digital Census 2027: सीएम योगी ने शुरू किया डिजिटल जनगणना का पहला चरण, 21 मई तक मिलेगा स्वगणना का विकल्प