अलीगढ़ में दलित परिवार ने दबंगों से परेशान होकर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है', पुलिस को लेकर कही बड़ी बात

Published : Sep 09, 2022, 11:05 AM IST
अलीगढ़ में दलित परिवार ने दबंगों से परेशान होकर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है', पुलिस को लेकर कही बड़ी बात

सार

यूपी के जिले अलीगढ़ में एक दलित परिवार परेशान होकर घर छोड़कर चला गया। दबंगों से तंग आकर परिवार वालों ने एक दिन पहले ही अपने मकान के बाहर यह मकान बिकाऊ है लिखवाया था। पुलिस से शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिवार वालों ने यह फैसला लिया है।

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के जिले अलीगढ़ में एक दलित परिवार परेशान होकर घर छोड़कर चला गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि दलित किशोरी से छेड़छाड़ और उसके साथ मारपीट भी की है। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई और न्याय नहीं मिलने के बाद परिवार ने घर छोड़ने का फैसला लिया। पड़ोसियों का कहना है कि गुरुवार की दोपहर में परिवार न्याय की मांग लेकर एसएसपी कार्यालय पर पहुंचा था, जहां उन्हें न्याय मिलता नहीं दिखा। इसी के बाद दुखी परिवार शाम को अपने घर पर ताला लगाकर चला गया। इससे पहले एक दिन पीड़ित परिवार ने अपने मकान पर यह मकान बिकाऊ है भी लिखवाया था।

पीड़िता की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
दलित युवती की मां का आरोप है कि विशेष समुदाय के युवक उसके मोहल्ले में आकर लड़कियों और महिलाओं के साथ गलत तरीके का व्यवहार करते हैं। इतना ही नहीं अश्लील कमेंट के साथ-साथ गाली-गलौज भी करते हैं। इसको लेकर कई बार पुलिस से शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा कोई एक्शन नहीं लेने पर विशेष समुदाय के युवकों ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की। जब इसकी भी शिकायत इलाका पुलिस से की तो पुलिस ने पूरे मामले में कोई एक्शन नहीं लिया। यही कारण है कि अपना घर बेचकर जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। पिछले दो दिनों से लगातार थाने पर शिकायत लेकर गए पर पुलिस ने उल्टा हमारे ही पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने का काम किया है।

थाना प्रभारी ने इस मामले में कही ये बात
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने दलित युवती के मकान पर लिखा ‘यह मकान बिकाऊ है’ काले पेंट से मिटा दिया है। इतना ही नहीं विपक्षी की छेड़खानी का शिकार हुई किशोरी के घायल पिता को भी आरोपी बना दिया गया है। पुलिस के इस तरह के व्यवहार से नाराज अनुसूचित जाति के लोगों ने थाने पहुंचकर अपनी नाराजगी भी जताई। इसी के बाद अपने घर के बाहर  'यह मकान बिकाऊ है' लिखवाकर गांव से पलायन करने की घोषणा कर दी। इसके बाद किशोरी की मां ने उच्चाधिकारियों व एसएसपी से मिलने की बात कही है। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी बृजपाल सिंह का कहना है कि इस घटना को लेकर उचित कार्रवाई की गई है।

सोशल मीडिया पर मिली पलायन की जानकारी
एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने कहा कि हरदुआगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद ही पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया, जिससे किसी भी प्रकार का विवाद बढ़े नहीं। पर सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि एक पक्ष के लोगों ने पलायन कर लिया है। इस बात के सामने आने के बाद एसडीएम और थाना अध्यक्ष के द्वारा गांव में जाकर मौका मुआयना किया गया है, जहां पलायन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। गांव के लोग घर पर हैं और सभी पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट हैं।

कमर-कंधे पर हाथ फेरता, आंख मारता और...टीचर की शर्मनाक हरकत से 9 छात्राओं ने छोड़ा स्कूल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Lucknow: नोएडा-लखनऊ में बारिश, आगरा में हीट का अटैक! यूपी के इन 5 शहरों में मौसम ने ली करवट
यूपी के स्कूलों में अब पढ़ाई जाएगी AI, 2 लाख छात्रों के लिए बड़ा बदलाव