घरवालों से नाराज होकर नोएडा से अलीगढ़ पहुंची युवती से हुआ दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई हैरान कर देने वाली आपबीती

Published : Sep 16, 2022, 10:49 AM ISTUpdated : Sep 16, 2022, 10:50 AM IST
घरवालों से नाराज होकर नोएडा से अलीगढ़ पहुंची युवती से हुआ दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई हैरान कर देने वाली आपबीती

सार

नोएडा की एक युवती अपने माता-पिता की डांट से नाराज होकर अलीगढ़ पहुंच गई। युवती का आरोप है कि जिस महिला ने उसे अपने घर में आश्रय दिया, उसके बेटे ने युवती से दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अलीगढ़: माता पिता की डांट से नाराज होकर नोएडा की एक युवती ने अपना घर छोड़ दिया। जिसके बाद वह ट्रेन पकड़कर अलीगढ़ पहुंच गई। इस दौरान उसकी मुलाकात हरदुआगंज की एक महिला से हुई। इस दौरान महिला उस युवती को आश्रय देने की बात बोलकर उसे घर ले आई। जिस महिला पर विश्वास कर युवती उसके घर में रुकने के लिए आई थी। उसी के घर में महिला के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना हो अंजाम दिया। इस घटना के बाद युवती ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

आश्रय देने वाली महिला के बेटे ने किया पीड़िता से किया दुष्कर्म
युवती ने थाने पहुंच कर आरोपित युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि वह कठहरा रोड दादरी करी रहने वाली है। माता पिता की डांट से नाराज होकर युवती ने अपना घर छोड़ दिया और अलीगढ़ चली आई। पीड़िता का आरोप है कि उसे आश्रय देने वाली महिला के घर में जब सब सोने चले गए तो उसके मंझले बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक शनि को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता पर लगाया बच्चा चोरी का आरोप
पुलिस ने बताया कि युवती का बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। अतरौली सीओ विशाल चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित युवक की भाभी ने घटना युवती के ऊपर बच्चा चोरी का इल्जाम लगाते हुए डॉयल 112 पर पुलिस को मामले की शिकाय़त दी थी। वहीं जब युवती से पूछताछ की गई तो मामला कुछ और ही निकला। इधर घर से गायब हुई युवती के माता-पिता ने बेटी के गुमशुदगी की तहरीर दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं युवती को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

ससुर की हवस का शिकार हुई सिपाही की पत्नी, कहा- दहेज के लिए पहले की मारपीट, फिर किया ऐसा हाल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!