गाजियाबाद में मिला अलीगढ़ निवासी महिला का शव, होटल के कमरे से फरार शख्स की तलाश में जुटी पुलिस

Published : May 05, 2022, 05:27 PM IST
गाजियाबाद में मिला अलीगढ़ निवासी महिला का शव, होटल के कमरे से फरार शख्स की तलाश में जुटी पुलिस

सार

गाजियाबाद के बजरिया क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में महिला की लाश मिलने का मामला सामने आया है। महिला की हत्या के बाद उसके साथ आया शख्स भी होटल के कमरे से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

गाजियाबाद: अलीगढ़ निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। महिला की हत्या गाजियाबाद में की गई है। बजरिया क्षेत्र अंतर्गत एक होटल के कमरे में उनकी लाश मिली। महिला जिस शख्स के साथ होटल गई थी वह भी फरार हो गया है। वहीं इस मामले में पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

एक दिन पहले ही होटल में आकर रुकी थी महिला 
महिला का शव होटल के कमरे में मिला। महिला की पहचान अलीगढ़ निवासी प्रियंका देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बुधवार की देर रात ही होटल में आकर रुकी थी। जिसके बाद गुरुवार को उसका शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि महिला अलीगढ़ के बाबा कालोनी, सिंधौली कोडल की निवासी है। वह सतीश नाम के एक व्यक्ति के सथ होटल में आई हुई थी। हालांकि घटना के बाद से सतीश वहां से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

पोस्टमार्टम के दौरान होगी वीडियोग्राफी
मामले में महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए पैनल का गठन किया गया है। इसी के साथ पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी के भी निर्देश दिए गए हैं। मामले में पुलिस का कहना है कि जांच करवाई जा रही है। जिसके बाद जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया है। जो लगातार छानबीन में जुटी हुई है। टीमे कई जगहों पर दबिश भी दे रही है। 

लकड़बग्घे के हमले में तीन लोग हुए घायल, आक्रोशित लोगों ने जंगली जीव को पीटकर उतारा मौत के घाट

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में पूरी हुई सुनवाई, 19 मई को सुनाया जाएगा फैसला, जानिए क्या है मांग

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अयोध्या का किसान 2 लाख रुपए किलो बेंच रहा आम, लग रही लाइन...आखिर इसमें क्या खास?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम