अलीगढ़, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट : जानें जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Published : Mar 10, 2022, 12:03 AM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 03:46 PM IST
अलीगढ़, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट : जानें जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

सार

Aligarh, UP Election 2022 Result : अलीगढ़ जिले में सभी 7 विधानसभा सीटों पर मतगणनाा खत्म हो गई है।  सातों सीटें बीजेपी ने  जीती है।

लखनऊ, Aligarh, UP Election 2022 Result :Aligarh, UP Election 2022 Result : अलीगढ़ जिले में सभी 7 विधानसभा सीटों पर मतगणनाा खत्म हो गई है।  सातों सीटें बीजेपी ने  जीती है। जिले  की सभी 7 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग पहले चरण (First Phase Voting) में यानी 10 फरवरी को संपन्न हुई थी। इस बार विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में कुल 60.49 प्रतिशत वोटिंग हुई। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यहां इगलास सुरक्षित सीट है।

Aligarh Assembly seat 2022 result live :  अलीगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा से मुक्ता राजा ने जीत दर्ज की है। सपा गठबंधन से जफर आलम, बसपा से रजिया खान, कांग्रेस से मोहम्मद सलमान और आम आदमी पार्टी से मोनिका थापर प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा के संजीव राजा करीब साढ़े पंद्रह हजार वोटों से जीते थे।  

Koil Assembly seat 2022 result  live :  कोल सीट पर  भाजपा से अनिल पराशर ने जीत दर्ज की है।  सपा गठबंधन से शाज इसहाक, बसपा से मोहम्मद बिलाल, कांग्रेस से विवेक बंसल और आम आदमी पाटी से मनोज शर्मा प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा के अनिल पराशर करीब 51 हजार वोटों से जीते थे। 

Chharra Assembly seat 2022 result live :  छर्रा सीट पर भाजपा से रविंद्रपाल सिंह ने जीत दर्ज की है। सपा गठबंधन से लक्ष्मी धनगर, बसपा से तिलकराज यादव, कांग्रेस से अखिलेश शर्मा और आम आदमी पाटी से सुशील कुमार बघेल मैदान में थे। 2017 में भाजपा से रविंद्रपाल सिंह करीब 56 हजार वोटों से जीते थे।   

Atrauli Assembly seat 2022 result live :  अतरौली सीट पर भाजपा से संदीप सिंह ने जीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से वीरेश यादव, बसपा से ओमवीर सिंह, कांग्रेस से धर्मेंद्र कुमार और आम आदमी पाटी से खेम सिंह प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से संदीप सिंह करीब 51 हजार वोटों से जीते थे।  

Barauli Assembly seat 2022 result live :  बरौली सीट पर भाजपा से ठाकुर जयवीर  सिंह ने जीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से प्रमोद गौड़, बसपा से नरेंद्र शर्मा, कांग्रेस से गौरांग देव चौहान और आम आदमी पाटी से सुनीता शर्मा मैदान में थे।  2017 में भाजपा के दलवीर सिंह करीब 39 हजार वोटों से जीते थे।  

Iglas Assembly seat 2022 result live :  इगलास सीट पर भाजपा से राजकुमार सहयोगी ने जीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से बीरपाल सिंह, बसपा से सुशील जाटव, कांग्रेस से प्रीती धनगढ़ और आम आदमी पाटी से हरिओम विशाल मैदान में थे। 2017 में भाजपा के राजवीर दिलेर करीब 75 हजार वोटों से जीते थे। 2019 में उपचुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के राजकुमार सहयोगी  ने जीत दर्ज की थी।  

Khair Assembly seat 2022 result live :  खैर सीट पर भाजपा से अनूप प्रधान जीत दर्ज की है, सपा गठबंधन से भगवती सूर्यवंशी, बसपा से चारुकेन, कांग्रेस से मोनिका सूर्यवंशी और आम आदमी पाटी से मोहनिश प्रताप मैदान में थे। 2017 में भाजपा के अनूप प्रधान करीब 72 हजार वोटों से जीते थे।   

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अनुपम खेर की IndiGo फ्लाइट हुई रद्द, बताई दादा जी सलाह..ऐसे में क्या करें?
यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, मरने वालों की संख्या 13 पहुंची, 79 घायल