इलाहाबाद पश्चिम रिजल्ट 2022: पूर्व PM के नाती ने खिलाया था इस सीट पर कमल, सिद्धार्थनाथ सिंह ने फिर दर्ज की जीत

इलाहाबाद पश्चिम सीट (Allahabad West) उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है। 2017 के चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सिद्धार्थनाथ सिंह (Siddharth Nath Singh) जीते थे। बीजेपी ने एख बार फिर से उनपर भरोसा करते हुए उन्हें टिकट दिया है। यह सीट कभी बाहुबली नेता अतीक अहमद (Ateek Ahmad) का गढ़ हुआ करती थी।

Asianet News Hindi | Published : Mar 10, 2022 4:53 AM IST / Updated: Mar 10 2022, 06:16 PM IST

प्रयागराज: इलाहाबाद पश्चिम सीट से प्रत्याशी सिद्धार्थनाथ सिंह ने चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। रिपोर्टस के अनुसार वह 22 हजार वोटों से जीते हैं। प्रयागराज जिले की इलाहाबाद पश्चिम सीट उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है। 2017 के चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सिद्धार्थनाथ सिंह (Siddharth Nath Singh) जीते थे। बीजेपी ने एख बार फिर से उनपर भरोसा करते हुए उन्हें टिकट दिया है। यह सीट कभी बाहुबली नेता अतीक अहमद का गढ़ हुआ करती थी। इस सीट में पांचवे चरण में 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी। यह सीट प्रदेश की हॉट सीट है। 

16 बार हुए हैं चुनाव
पश्चिम विधानसभा में 1967 से लेकर 2017 तक कुल 16 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 2022 में यहां पर 17वीं बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। देश में जब से मंडल कमंडल की राजनीति शुरू हुई यानी 1989 के बाद से लेकर 2017 तक यहां पर कुल 10 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। जिसमें से 5 बार अतीक अहमद और एक बार उनके भाई अशरफ ने जीत दर्ज की थी।

Latest Videos

2017 के चुनाव में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने खिलाया कमल
विधानसभा चुनाव 2017 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पहली बार शहर पश्चिमी विधानसभा में कमल खिलाकर यह सीट बीजेपी की झोली में डाल दी। उस समय प्रदेश सरकार ने सिद्धार्थ नाथ सिंह को सूबे का स्वास्थ्य मंत्री बनाया था। हालांकि बाद में उनका मंत्रालय बदल दिया गया। वो अभी योगी सरकार में एमएसएमई विभाग के मंत्री और सरकार के प्रवक्ता हैं। 
 
कितनी संपत्ति के मालिक हैं सिद्धार्थ सिंह
चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार,उनके पास 1.42 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के पास 2.80 करोड़ की संपत्ति है। जबकि बच्चों के पास 14.14 लाख रुपये की संपत्ति है। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के पास सीतापुर जिले बिसवां में कृषि भूमि भी मौजूद है। खुशहाल पर्वत प्रयागराज में और न्यू बैरहना में मकान और कुछ प्लॉट भी हैं। जिनकी कीमत उन्होंने 1.10 करोड़ रुपये बतायी है। वहीं, पत्नी डॉ. नीता के नाम दिल्ली में तीन फ्लैट हैं। जबकि नोएडा और प्रयागराज में भी एक-एक फ्लैट हैं। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की पत्नी के नाम कुछ प्लॉट भी हैं। जिनकी कुल कीमत 26.90 करोड़ रुपये है।

कौन-कौन प्रत्याशी
भाजपा से सिद्धार्थनाथ सिंह हैं। बसपा ने पूर्व घोषित प्रत्याशी लल्लन सिंह पटेल के स्थान पर गुलाम कादिर को टिकट दिया है। सपा ने पहले अमरनाथ मौर्य फिर ऋचा सिंह को प्रत्याशी बनाया था। अमरनाथ मौर्या का नामांकन पत्र खारिज हो चुका है। ऋचा सिंह सपा की प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने पार्षद तसलीमुद्दीन को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में इस सीट पर कांटे की टक्कर है।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों