डोनाल्ड ट्रंप को 600 ग्राम की चांदी की चाबी देगा आगरा का ये शख्स, अभिवादन करेंगे 25 हजार स्टूडेंट

Published : Feb 22, 2020, 08:29 PM ISTUpdated : Feb 24, 2020, 05:21 PM IST
डोनाल्ड ट्रंप को 600 ग्राम की चांदी की चाबी देगा आगरा का ये शख्स, अभिवादन करेंगे 25 हजार स्टूडेंट

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, अमर विलास से ट्रंप और मेलानिया गोल्फ कार्ट से 5.15 बजे ताजमहल पहुंचेंगे। ताज का दीदार करने के बाद वापस होटल अमर विलास आएंगे। जहां से उनका काफिला 6.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेगा।  

आगरा (Uttar Pradesh) । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 24 फरवरी को आगमन होगा। शहर के मेयर नवीन जैन उनको शहर की चाबी सौंपेगे, जो चांदी की बनी है। बता दें कि परंपरा है कि किसी भी देश के राष्ट्रपति के भारत में किसी भी शहर में जाने पर शहर के प्रथम नागरिक यानी मेयर उनको शहर की चाबी देते हैं। तीन हजार कलाकार ट्रंप को ब्रज और भारत की संस्कृति रूबरू कराएंगे। आगरा में ट्रंप का भव्य स्वागत किया जाएगा। खेरिया से ताजमहल तक सड़क के दोनों ओर 25 हजार स्कूली छात्र भारत और अमेरिका का झंडा लेकर ट्रंप का अभिवादन करेंगे। 

इस तरह शहर में करेंगे इंट्री
मेहमानों को चाबी के साथ बधाई देने के पीछे की अवधारणा प्रतीकात्मक रूप से संदेश देना है, जिसे वह शहर को अनलॉक करने के लिए स्वागत करते हैं। इसके बाद गेट से वह आगरा में प्रवेश कर सकें। मेयर नवीन जैन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आगरा में पहली बार आगमन हो रहा है। हम उनको शहर की चाबी पेश करेंगे। हम उनको छह सौ ग्राम चांदी की चाबी देंगे।

होर्डिंग में लिखीं हैं ये बातें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सपिरवार आगरा आगमन पर उनके स्वागत में जगह-जगह पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं। इसमें ट्रंप के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें भी हैं। होर्डिंग में एक ओर लिखा है कृष्ण की भूमि पर आपका स्वागत है। होर्डिंग पर यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि उत्तर प्रदेश भगवान राम और कृष्ण की भूमि है। एक और होर्डिग में प्राचीन शहर वाराणसी का जिक्र है।

तैयार किए गए कटआउट
दीवारों पर चित्र भी बनाए गए हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। एक जगह ट्रंप और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पास पास हैं, दूसरी जगह मोदी और ट्रंप की। आगरा में खेरिया से ताज के रूट पर मोदी और ट्रंप के कट आउट भी लगाए गए हैं। 
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

आगरा से ग्वालियर सिर्फ 45 मिनट! बदल जाएगा पूरा सफर
UP : ऐसा क्या हुआ जो जल्लाद बन गया चहेता बेटा, बेरहमी से की माता-पिता की हत्या