यूपी चुनाव के बीच अमित शाह ने 300 से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा, बोले- अखिलेश बाबू अच्छे गेंदबाज नहीं

Published : Feb 22, 2022, 03:02 PM IST
यूपी चुनाव के बीच अमित शाह ने 300 से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा, बोले- अखिलेश बाबू अच्छे गेंदबाज नहीं

सार

यूपी विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014, 2017 और 2019 में उत्तर प्रदेश की महान जनता ने भाजपा को जिताने का काम किया है। यह अखिलेश बाबू अच्छे गेंदबाज नहीं हैं। 

प्रतापगढ़: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) के चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को मतदान होना है। चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार 21 फरवरी की शाम को छह बजे से समाप्त हो गया। लेकिन आगामी चरणों के लिए सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही है। इस कड़ी में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014, 2017 और 2019 में उत्तर प्रदेश की महान जनता ने भाजपा को जिताने का काम किया है। यह अखिलेश बाबू अच्छे गेंदबाज नहीं हैं। 

गेंद डालने वाला अगर फुलटॉस गेंद डाल दे तो बल्लेबाज को चौका लगाना चाहिए या नहीं लगाना चाहिए। आप ने 2014, 2017, 2019 में भाजपा को जिताया। अब 2022 में जिताकर बाउंड्री लगाने का काम करो। सपा मुखिया अखिलेश आगे कहते है कि सपा, बसपा, कांग्रेस का तीन चरणों में सूपड़ा साफ हो गया है। 300 से ज्यादा सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी, अपना दल और निषाद पार्टी तीनों मिलकर फिर से सत्ता में आएंगे।

अखिलेश सें हिसाब मांगने आए
अमित शाह कहते है कि नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि भाजपा सरकार गरीबों, पिछड़ों और दलितों की सरकार है। ये समाजवादी पार्टी वाले तब मजाक उड़ा रहे थे। अखिलेश बाबू, हम हिसाब देने भी आए हैं और आपका हिसाब मांगने भी आए हैं। एक करोड़ 67 लाख लोगों को फ्री रसोई गैस कनेक्‍शन मिले। भाजपा की सरकार बनते ही होली में फ्री में गैस सिलेंडर घर पहुंच जाएगा। महिलाओं को शर्म न महसूस हो इसलिए भाजपा ने बड़ी संख्‍या में शौचालय बनवाए। 

बुआ-भतीज ने यूपी पर 15 साल राज किया
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने 1.67 करोड़ माताओं-बहनों को गैस कनेक्शन दिया है। फिर से एक बार भाजपा सरकार बना दीजिए, माताओं-बहनों को होली और दीपावली को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का काम भाजपा सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के तहत योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाने का काम किया है। ये बुआ-भतीजा ने यूपी पर 15 साल राज किया, गरीबों के लिए कभी शौचालय नहीं बनाया। 22 घंटे से ज्यादा बिजली पहुंचाने का काम योगी सरकार ने किया है।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

आजमगढ़ शराब कांड मामले में सपा प्रत्याशी रमाकांत का भतीजा हुआ गिरफ्तार, 9 लोगों की हुई थी मौत

UP Chunav 2022: अखिलेश का CM योगी पर तंज, कहा- धुएं के धब्बे को गायब करने के लिए चल रही पुताई

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार की नीतियों से MSME को नई उड़ान, UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का केंद्र
योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी